चुनाव में हार मिलने के बाद सड़क पर उतरे RJD के कार्यकर्ता, जमकर की आगजनी और तोड़फोड़

भोजपुर। चुनाव में मिली हार के बाद राजद कार्यकर्ताओं का सड़क पर आक्रोश देखने को मिला है। गुरुवार को राजद कार्यकर्ताओं ने आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे को जाम कर दिया है और आगजनी कर रहे हैं। उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मल्थर गांव के पास सैकड़ों की संख्या में राजद के कार्यकर्ता विरोध करते हुए सड़क पर उतर आए हैं।

aara bhojpur rjd workers did protest against assembly election result

जाम कर रहे राजद कार्यकर्ताओं का विरोध राज्य सरकार को लेकर है और उनका कहना है कि इस बार के चुनाव परिणाम में धांधली हुई है। आक्रोशित राजद कार्यकर्ताओं ने बताया कि सरकार की मिलीभगत से चुनाव का परिणाम घोषित किया गया है, जिसके विरोध में हम सड़क पर उतरे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं।

हालांकि भोजपुर जिले में इस बार महागठबंधन का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। भोजपुर की 7 सीटों में से 5 पर महागठबंधन के प्रत्याशियों को जीत मिली है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में एनडीए ने 125 लाकर जीत हासिल की है। वहीं, महागठबंधन को 110 सीट मिले जबकि जीत के लिए कम से कम 122 सीट चाहिए थी।

हालांकि, महागठबंधन घटक दल आरजेडी ने इस बार के चुनाव में सबसे अधिक 75 सीटों पर जीत हासिल की है , जबकि बीजेपी ने 74, जेडीयू ने 43, कांग्रेस ने 19, वाम दलों ने 16, वीआईपी ने 4 और हम ने 4 सीट हासिल की है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत्व में चुनाव आयोग की टीम ने प्रदेश के राज्यपाल फागू चौहान को 243 नए विधायकों की सूची सौंप दी है।

गुरुवार को राजधानी पटना में एनडीए और महागठबंधन के अलग-अलग घटक दलों की बैठक अलग-अलग जगहों पर बुलाई गई। पटना में गुरुवार को राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर राजद के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में तेजस्वी यादव को महागठबंधन दल का नेता चुना गया। इसके अलावा पूर्व सीएम और हम प्रमुख जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की बैठक मांझी के नेतृत्व में हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+