बिहार: रोहतास में शर्मसार हुई ममता, नवजात बच्चे को अस्पताल में छोड़ कर फरार हुई मां
पीएचसी के चिकित्सक डॉ. रमन ने की मानें तो महिला अकेले ही अस्पताल आई थी। उस वक्त महिला को लेबर पेन बहुत हो रहा था इसलिए उसे तुरंत प्रसूति गृह में भर्ती करा दिया गया। आधे घंटे में महिला की नॉर्मल डिलीवरी करवा दी गई।
रोहतास, 12 सितंबर 2022। बिहार रोहतास से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां मां की ममता शर्मसरा हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने प्रसव के बाद नवजात बच्चे को अस्पताल में छोड़कर भाग गई। पुलिस ने जब महिला की खोजबीन शुरू की तो पता चला की उसने अस्पताल में प्रबंधन को ग़लत जानकारी दी थी। उसके द्वारा दिए गए पते पर जब पुलिस पहुंची तो पाया की दी गई सारी जानकारी गलत थी।

प्रसव पीड़ा से कराहते हुए अस्पताल पहुंची महिला
पीएचसी शिवसागर के कर्मियों ने बताया कि शनिवार की देर शाम एक महिला प्रसव पीड़ा से कराहते हुए अस्पताल पहुंची। लेबर पेन की वजह से डॉक्टर ने तुरंत महिला की भर्ती करवाकर डिलीवरी करवा दिया। महिला ने एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल कर्मियों ने जच्चा और बच्च को अस्पताल के वार्ड में शिफ्ट कर दिया। रात के क़रीब 1:30 बजे जब नर्स वार्ड में गई तो नवजात को अकेले पाया। अस्पताल कर्मियों ने सुबह तक महिला का इंतज़ार किया लेकिन वह नहीं आई। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने शिवसागर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी।

लेबर पेन की वजह से प्रसूति गृह कराया भर्ती
पीएचसी के चिकित्सक डॉ. रमन ने की मानें तो महिला अकेले ही अस्पताल आई थी। उस वक्त महिला को लेबर पेन बहुत हो रहा था इसलिए उसे तुरंत प्रसूति गृह में भर्ती करा दिया गया। आधे घंटे में महिला की नॉर्मल डिलीवरी करवा दी गई। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ थे। दोनो को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। लेकिन आधी रात के बाद मां बच्चे को अकेला छोड़कर अस्पताल से मौक़ा देख कर फरार हो गई।

महिला ने दी ग़लत जानकारी
शिवसागर थाना पुलिस जब अस्पताल द्वारा दिए गए पते पर महिला को ढूंढने गई। पुलिस जब बेरुकही गांव (कोनार पंचायत) पहुंची तो ग्रामीणों ने बताया कि उक्त नाम का कोई भी परिवार गांव में नहीं रहता है। इसके बाद पुलिस का शक गहराया कि महिला ने जान बूझकर ग़लत जानकारी दर्ज कराई थी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: JEE Advance 2022: अभिजीत आनंद बने बिहार टॉपर, आदित्य बने सेकंड टॉपर, जानिए कामयाबी के राज़
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications