महिला ने मांगे 45 हजार रुपये, रिश्तेदार ने कमरे में बंद कर दो दिन तक किया रेप

बिहार के बेतिया जिले से एक रेप की घटना सामने आ रही है जहां एक महिला को उसके ही एक रिश्तेदार ने नशीला पदार्थ खिला कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पटना। बिहार के बेतिया जिले से एक रेप की घटना सामने आ रही है जहां एक महिला को उसके ही एक रिश्तेदार ने नशीला पदार्थ खिला कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अब महिला न्याय के लिए बिहार के मुख्यमंत्री से गुहार लगाने पहुंची जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में पुलिस को जांच के आदेश दिए है।

महिला ने मांगे 45 हजार रुपये, रिश्तेदार ने कमरे में बंद कर दो दिन तक किया रेप

मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून की रहने वाली एक महिला ने अपने रिश्तेदार को पिछले साल 45,000 रुपये उधार दिया था। जब काफी दिन तक उसने महिला को पैसे वापस नहीं किए तो महिला ने फोन कर उससे पैसे की मांग की। आरोपी ने महिला को पैसे लेने कि लिए बेतिया बुलाया। महिला बेतिया पहुंची तो वहां आरोपी रिश्तेदार और उसके एक साथी ने उसे अपने घर ले गए जहां पैसा देने की बात करते हुए पीने के लिए ठंडा दिया जिसके बाद महिला बेहोश हो गई फिर दोनों ने उसे एक कमरे में कैद कर दो दिनों तक कुकर्म किए। दो दिन बाद महिला उन लोगों के चंगुल से भागकर थाने पहुंची तथा अपने साथ हुए इस कुकर्म की कहानी बताते हुए लिखित शिकायत की जिसमें महिला ने पूरी कहानी बतायी।

मामला दर्ज होने के बाद भी पुलिस के द्वारा कानूनी कार्रवाई नहीं करने को लेकर महिला ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लिखित शिकायत देते हुए मामले की जांच पड़ताल करने तथा न्याय दिलाने की मांग की जिसके बाद मुख्यमंत्री ने बेतिया के SP एसपी विनय कुमार को मामले की जांच का आदेश दिया। फिलहाल इस मामले में दोनों आरोपी अब तक फरार हैं। वही पुलिस दोनों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कर रही है तथा जांच में दोषी पाए गए पुलिस वालों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+