भाभी को हुआ देवर से प्यार, बड़े भाई ने कराई दोनों की शादी

पटना। पति से तलाक होने के बाद बीवी को देवर से प्यार हो गया और दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। उनके फैसले का पूर्व पति ने भी सम्मान किया और शादी के लिए हां कर दी। इसके बाद देवर और भाभी की शादी कर दी गई। पूर्व पति से जेठ बने बड़े भाई ने अपनी बेटी को भी नव दंपति के हवाले कर दिया।

A woman married with her brother in law in Bihar

मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के भागलपुर जिले का है जहां के रहने वाले पवन गोस्वामी की शादी आज से 4 साल पहले प्रियंका गोस्वामी से हुई थी। शादी के बाद इन दोनों को एक बच्ची भी हुई। लेकिन शादी के बाद से ही दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था और रोजाना मारपीट की नौबत होती थी। इन्हीं सब बातों को देखते हुए दोनों पति पत्नी ने एक दूसरे से अलग रहने का फैसला लिया और तलाक लेते हुए पत्नी अपने मायके चली गई।

पति से रिश्ता खत्म होने के बाद उसका देवर उसके करीब आया और साजन गोस्वामी से बातचीत करते करते प्रियंका ने अपना दिल दे दिया। फिर मुलाकात प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। जब इस बात की जानकारी पूर्व पति पवन गोस्वामी को जब मिली तब उसने पत्नी की इच्छा का सम्मान करते हुए शादी पर अपनी रजामंदी दे दी। पति की रजामंदी मिलने के बाद गांव के ही मंदिर में दोनों की शादी हुई और इस शादी में उसके पूर्व पति भी मौजूद थे जिन्होंने अपनी पूर्व पत्नी और छोटे भाई को आशीर्वाद देते हुए हैप्पी मैरिज लाइफ कहा।

दूसरी तरफ शादी के बाद अपनी 2 वर्षीय मासूम बेटी को भी पत्नी के हवाले कर दिया और कहा कि अब हम नहीं, तुम्हारे चाचा तुम्हारे पिता है। इस तरह की बात कहते हुए पवन खुद को रोक नहीं पाया और पत्नी की शादी होने के बाद वहीं मंदिर परिसर में ही जोर-जोर से रोने लगा। उसका कहना था कि भाई और पत्नी की खुशहाली में ही उसकी खुशी छिपी है। जब दोनों ने शादी करने की ठान ली तो वह भला कैसे रोक सकता था। जब पत्नी मुझसे खुश नहीं है, तो मैं उसे जबरन कैसे रख सकता हूं। वो जहां रहना चाहे उसकी मर्जी है। वह दिल्ली में रहता था और शादी के बाद पुनः दिल्ली चला गया।

वहीं, इस शादी को लेकर मंदिर के महंत ने कहा कि पहले से शादीशुदा महिला की तलाक पेपर देखी गई फिर विधिवत मंदिर में शादी कराई गई है। शादी के बाद प्रियंका ने कहा कि देवर साजन गोस्वामी ही हमारा असली प्यार है और उसके लिए हम जीने-मरने को तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+