बिहार: पति को अपने कत्ल केस में फंसाकर प्रेमी संग कर रही थी अय्याशी
बिहार में एक पत्नी ने शातिराना तरीके से अपने ही मर्डर की साजिश रची जिसमें फंसकर पति जेल पहुंच गया। उधर पत्नी अपने प्रेमी संग भाग गई।
पटना। प्रेम प्रसंग की एक ऐसी खौफनाक कहानी सामने आई है जिसे सुनने के बाद आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे। मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है जहां पत्नी के प्रेम में पति बाधा बन रहा था। इस वजह से पत्नी ने अपनी मौत की झूठा नाटक करते हुए उसे जेल में कैद करवा दिया फिर अपने प्रेमी के साथ बिहार से बाहर जाकर मौज मस्ती करने लगी।

जबलपुर में प्रेमी संग रंगरेलियांं मना रही थी बीवी
बेकसूर पति जेल की सलाखों के पीछे कैद अपनी बेगुनाही के लिए मामले की जांच की दरखास्त जज से कर रहा था वहीं पत्नी मजे से अपने प्रेमी के साथ नई दुनिया बसाने में व्यस्त थी। पर मामले की जांच के दौरान रिंकी जबलपुर में जिंदा मिली और उसे बरामद कर बिहार लाया गया। जिसके बाद मामले की ऐसी सच्चाई सामने आई जिसे सुनने के बाद पुलिस का सर चकरा गया और प्रेम दीवानी बीवी हत्या के केस में जेल भेजी गई।

3 साल पहले हुआ था विवाह
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के रहने वाले मनोज शर्मा की शादी 3 वर्ष पहले रिंकी देवी के साथ हुई थी। शादी से पहले ही रिंकी का अवैध संबंध एक लड़के के साथ था जो शादी के बाद भी बरकरार रहा। कई बार उसके पति द्वारा इस बात का विरोध भी किया गया पर इसका कोई असर उस पर नहीं पड़ा। जब कभी पति से इस बात को लेकर झगड़ा होता था तो पत्नी अपने मायके वाले को दहेज के लिए प्रताड़ित करने की बात बताती थी।

बीवी की साजिश में फंस गया पति
फिर एक दिन अपने प्रेमी के साथ पति को फंसाने के लिए एक ऐसी खौफनाक साजिश रची जिसका खुलासा होने के बाद वह खुद हत्यारन बन गई। प्रेमी और प्रेमिका ने मिलकर एक अज्ञात महिला की हत्याकर उसके घर के पास फेंक दिया और वहां से फरार हो गई। जब इस हत्या के बारे में रिंकी के घरवालों को पता चला तो उन्होंने अपनी बेटी की हत्या समझ ससुराल वालों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाते हुए दमाद को गिरफ्तार करवा कर जेल भिजवा दिए।

महिला की हत्या के आरोप में बीवी गई जेल
इधर जेल में कैद मनोज बार-बार अपनी बेगुनाही की बात जज से कह रहा था। इसे देखते हुए मामले की जांच की गई और उसकी मृत पत्नी को जिंदा जबलपुर से प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर शत्रुघ्न शर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान रिंकी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए सारी सच्चाई सामने बताई जिसके बाद उसे एक महिला की हत्या के आरोप में जेल भेज दिया गया है और उसके पति को निर्दोष साबित करने की प्रक्रिया की जा रही है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications