पति से विवाद होने पर मां ने तीन बच्चों को जहर देकर मार डाला

पटना। बिहार के गोपालगंज जिले में मां की ममता को शर्मसार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है। लगातार पति-पत्नी में हो रहे झगड़े से परेशान महिला ने अपने बच्चे को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। जहर खाने के बाद तीनों बच्चे तड़प-तड़प कर मर गए। जब इस बात की जानकारी आस-पास के लोगों को हुई तो मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों बच्चे की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

मां ने बच्चों को खाने में दिया जहर

मां ने बच्चों को खाने में दिया जहर

मिली जानकारी के अनुसार, गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के तिलक डमरु गांव की रहने वाले शारदानंद सिंह और उनकी पत्नी ममता के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। दोनों के बीच फिर जमकर विवाद हुआ और मारपीट भी हुई। इसी से परेशान होकर उनकी पत्नी ने एक खौफनाक कदम उठाया और तीनों बच्चे को खाने में जहर देकर खिला दिया। जब तक लोग पहुंचते तब तक तीनों बच्चों की हालत काफी खराब हो गई थी जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पति-पत्नी के बीच विवाद बनी वजह

पति-पत्नी के बीच विवाद बनी वजह

दो बच्चे की रास्ते में ही मौत हो गई तो बच्ची का इलाज के दौरान निधन हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों बच्चों की लाश को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान मां ने बताया कि पैसे के विवाद को लेकर पति ने बच्चे के साथ-साथ हमें भी मारा-पीटा। वह लगातार बच्चों के साथ-साथ हम पर भी पैसे चोरी का आरोप लगाते थे और मारपीट करते थे।

मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं बातचीत करते हुए शारदानंद सिंह ने कहा कि विवाद की वजह से हम दोनों में 3 दिनों से बातचीत बंद थी। अचानक मुझे खबर मिली कि उनकी पत्नी ने अपने दो बेटों और एक बेटी को जहर दे दिया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में आरोपी मां ममता देवी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान यह पता चला कि पति-पत्नी के विवाद में इस तरह का कदम उठाया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+