5 लड़कों ने पड़ोस की लड़की से किया गैंगरेप, वीडियो बना किया वायरल

पटना। बिहार के नवादा जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का दिल दहलाने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां एक युवक ने पड़ोस की ही रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ 4 दोस्तों के साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं इस घिनौनी वारदात का वीडियो भी बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 2 फरार चल रहे हैं।

5 लड़कों ने पड़ोस की लड़की से किया गैंगरेप, वीडियो बना किया वायरल

नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का दिल दहलाने वाला मामला बिहार के नवादा जिले का है जहां पड़ोस के ही रहने वाले गुड्डू के द्वारा एक नाबालिक लड़की को लालच देते हुए मार्केट ले जाया गया जहां उसे एक चप्पल खरीदा और धोखे से उसे पहाड़ी पर ले गया जहां पहले से उसके 4 दोस्त मौजूद थे। जब पांचो उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहे थे तभी उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा रही थी। जब पीडिता पूरी तरह बेहोश हो गई तो सभी उसे उसी हालत में छोड़ फरार हो गए और उसकी अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वारदात के बाद पीड़िता आसपास के लोगों के मदद से खून से लथपथ अपने घर पहुंची और परिवार वालों को पड़ोसी की खौफनाक करतूत के बारे में बताया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया और पांचों दरिंदों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

वहीं अस्पताल में इलाज करा रही पीड़िता ने बताया कि पड़ोस के ही रहने वाले गुड्डू भैया ने लालच देते हुए हमें मार्केट ले गया जहां चप्पल खरीदने के बाद घर जाने की बात बताते हुए हमें पहाड़ी पर ले गये जहां पहले से ही उनके चार दोस्त मौजूद है और सभी ने बारी-बारी से हमारे साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है इस घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि मुख्य आरोपी गुड्डू और एक अन्य युवक फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+