तड़पता रहा प्रेमी, चीखती रही प्रेमिका और वीडियो बनाते रहे लोग

पटना। बिहार के सिवान में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है जहां कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक लड़के को चाकू गोदकर घायल कर दिया गया। वहीं अपने प्रेमी की मदद करने और उसे अस्पताल ले जाने के लिए प्रेमिका वहां उपस्थित सैकड़ों लोगों से मदद की गुहार लगाती रही पर लोग मदद करने की जगह वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। जब इस बात की जानकारी नजदीकी पुलिस को मिली और मौके पर पहुंची पुलिस में दर्द से कराह रहे युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रेमिका काफी देर तक उसकी लाश से लिपटकर रोती रही।

मंदिर में आए थे दर्शन करने

मंदिर में आए थे दर्शन करने

मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के सिवान जिले का है जहां महाराजगंज स्थित एक मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका भगवान के दर्शन के लिए गए थे। मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद दोनों बाहर निकले और स्टेशन के पास एक बेंच पर बैठकर बातचीत कर रहे थे तभी कुछ मनचले वहां पहुंचे और लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगे। इस बात का विरोध करने पर उसके प्रेमी के साथ मारपीट करते हुए उसे चाकू गोदकर घायल कर दिया। इस दर्दनाक घटना को देखने के लिए वहां सैकड़ों लोग उपस्थित थे पर किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की। जब उसका प्रेमी घायल होकर नीचे गिर गया तो सभी मनचले आसानी से फरार हो गए।

किसी ने नहीं की मदद

किसी ने नहीं की मदद

लड़की आसपास के लोगों से अपने प्रेमी को अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाती रही लेकिन कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। मदद की जगह लोग अपने फोन से फोटो खींचने और वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। फिर मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को मिली और मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी। प्रेमिका के बयान के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और सभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

दूसरी कहानी भी आई सामने

दूसरी कहानी भी आई सामने

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिवान के भगवानपुर का रहने वाला 22 वर्षीय युवक नीरज अपनी प्रेमिका के साथ महाराजगंज के जरती माई स्थान पूजा करने के लिए गया था। पूजा करने के बाद दोनों स्टेशन पहुंचे और वहीं स्टेशन के पास एक बेंच पर बैठकर बातचीत कर रहे थे तभी वहां चार पांच लोगों की संख्या में कुछ मनचले पहुंचे और लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगे इसी बात का विरोध करने पर उसके प्रेमी नीरज पर चाकू से वार किया गया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लड़की के बयान के आधार पर सभी मनचलों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दूसरी तरफ इस घटना को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि लड़की से गांव का एक लड़का प्यार करता था और अपनी प्रेमिका को किसी दूसरे के साथ देख वह अपने आप को रोक नहीं पाया और इस तरह की दर्दनाक घटना को अंजाम दे दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले में दोनों पहलुओं को मध्य नजर रखते हुए जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+