Bihar News: 9 मिनट की देरी, दुल्हन को दे गया ज़िंदगी भर का मलाल, जानिए पूरा मामला
Bihar News: जाम की समस्या से लगभग सभी लोग जूझते हैं, लेकिन कभी-कभी जाम पूरी ज़िंदगी याद रह जाता है। कुछ ऐसा ही एक नई नवेली दुल्हन के साथ हुआ जो कि उसे पूरी ज़िंदगी के लिए मलाल दे गया। दरअसल बिहार में सोन नदी से अवैध बालू का खनन होता है, जो कि ज्यादातर रात में ही अंजाम दिया जाता है।
अवैध खनन की वजह से पटना के बिहटा समेत आसपास के इलाकों में घंटों जाम लगा रहता है। इस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। कुछ ऐसा ही शुक्रवार की रात में हुआ, रविवार तक जाम का सिलसिला जारी रहा।

बिहटा के जाम में एक नई नवेली दुल्हन फंस गई, वह बीपीएससी द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा देने पटना से आरा पहुंची थी। 55 किलोमीटर की दूरी तय कर आरा पहुंचने में उन्हें 5 घंटे का समय लग गया। रुचि (दुल्हन) 9 मिनट की देरी से परीक्षा केंद्र पहुंची, लेकिन उन्हें एंट्री नहीं मिली।
रुचि (अभ्यर्थी) ने कहा कि शिक्षा विभाग के नियम के मुताबिक परीक्षार्थियों को एग्ज़ाम से एक घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना था। 9 मिनट लेट पहुंची, इसलिए केंद्र के गेट पर तैनात गार्ड ने केंद्र में दाखिल होने नहीं दिया। इस वजह से ख्वाहिश अधूरी रह गई।
वहीं रुचि के पति आयुष कुमार ने कहा कि पत्नी (रुचि) की ख्वाहिश पूरी नहीं होने का अफसोस है। जाम की वजब से सिर्फ़ 9 मिनट लेट हुआ और सपना टूट गया। इस पूरे मामले में लाल ज्योतिनाथ सहदेव (आरा के अनुमंडलाधिकारी) ने कहा कि एग्ज़ाम शुरू होने से 1 घंटा पहले अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र में दाखिल होने का आदेश था। देरी से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को सेंटर में एंट्री देना मुमकिन नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications