बिहार सड़क हादसा: इन दो गलतियों से गई 9 बच्‍चों की जान, तस्‍वीर देख कांप उठेंगे आप

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना घटी है। छुट्टी के बाद स्‍कूल से घर जा रहे बच्‍चों को एक बेकाबू बोलेरो ने रौंद दिया। इसमें 9 बच्‍चों की मौत हुई है जबकि 24 घायल हैं। इनमें 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह सभी प्राथमिक विद्यालय के छात्र हैं। इस हादसे में दो बातें निकल कर सामने आई हैं। पहला स्‍कूल प्रशासन की खामी और दूसरा ड्राइवर का नशे में होना। जानकारी के मुताबिक घटना के बाद बच्‍चों के परिजनों में काफी गुस्‍सा है। स्थानीय लोगों की मानें तो इसमें स्कूल की लापरवाही सामने आयी है। स्कूल के शिक्षकों द्वारा बच्चों को सड़क पार करते वक्त गाइड नहीं किया गया। जब बच्‍चे सड़क पार कर रहे थे तो वहां कोई टीचर मौजूद नहीं था।

नशे में था ड्राइवर

नशे में था ड्राइवर

स्थानीय विधायक का कहना है कि ड्राइवर नशे में था और उसने बच्‍चों को कुचल दिया। बच्चों को अस्पताल तक लाने के लिए वाहन की व्यवस्था नहीं हो पायी। विधायक ने यह भी कहा कि इस घटना के लिए प्रशासन के लोग जिम्मेदार हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है।

पीछे से दो लोंगों को रौंद कर भाग रहा था ड्राइवर

पीछे से दो लोंगों को रौंद कर भाग रहा था ड्राइवर

मुजफ्फरपुर के एसएसपी विवेक कुमार ने बताया कि मरने वालों में दो व्यस्क हैं। आरोपी ड्राइवर मौके से भाग गया, उसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने पहले शख्स को धक्का मारा। इसके बाद वह तेजी से बोलेरो लेकर भाग रहा था। तभी हादसा हो गया।

जान लीजिए घटना क्रम

जान लीजिए घटना क्रम

हादसा मुजफ्फरपुर को सीतामढ़ी से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 77 पर धर्मपुर गांव के पास हुआ। स्कूल की छुट्टी के बाद 2 लोग कुछ बच्चों को सड़क पार करा रहे थे। तभी बोलेरो कार के ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और उन्हें कुचलते हुए कार पेड़ से जा टकराई। मारे गए बच्चों की उम्र 9 से 14 साल के बीच है। नेशनल हाईवे पर हादसे के बाद धर्मपुर गांव में मातम का माहौल है। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद भीड़ ने धर्मपुर के स्कूल में तोड़फोड़ की और हाईवे जाम कर दिया। उपद्रव को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई।

मृत बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए का मुआवजा

मृत बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए का मुआवजा

बिहार सरकार ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मारे गये बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। बिहार सरकार ने तत्काल उन बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने इस हादसे में घायल हुए बच्चों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है और कहा है कि घायल बच्चों को बेहतर चिकित्सा की आवश्यकता पड़ने पर भी राज्य सरकार सभी खर्च वहन करेगी। मुख्यमंत्री ने घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+