Video: एक Boyfriend के लिए आपसी में लड़ने लगीं 5 लड़कियां, जमकर चले लात-घूंसे, कपड़े तक फटे

बिहार से लड़कियों के 'दंगल' का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां सोनपुर के मेले में एक बॉयफ्रेंड के लिए 5 लड़कियां आपस में बुरी तरह से झगड़ा करने लगीं।

Bihar News: अब तक आपने कई ऐसे मामले देखें होंगे, जिसमें प्रेमिका के साथ पकड़े जाने पर पत्नी ने अपनी पति की सड़क पर जमकर धुनाई की हो। इससे अलग दो लड़कियों को एक साथ डेट करने वाले कई युवकों की खूब शामत आ चुकी है। लेकिन सोशल मीडिया पर बिहार का बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मेले के अंदर लड़कियों का जबरदस्त झगड़ा देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह भी काफी हैरान कर देने वाली है।

मेले में प्रेमिकाओं का 'दंगल'

मेले में प्रेमिकाओं का 'दंगल'

लड़कियों के हाथापाई की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो बिहार के प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र के सोनपुर मेले की है, जहां एक लड़के के लिए 5 लड़कियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। सोनपुर मेले के अंदर लड़कियों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इतना ही नहीं आपस में कई लड़कियों के कपड़े तक फट गए।

लड़की को लेकर युवक की प्रेमिकाओं का बवाल

लड़की को लेकर युवक की प्रेमिकाओं का बवाल

जानकारी के मुताबिक युवक एक लड़की को अपने साथ सोनपुर का मेला घूमाने लेकर आया था, लेकिन माहौल उस वक्त बिगड़ गया, जब वहां पहले से मौजूद 5 लड़कियों ने उसे देख लिया। फिर क्या पांचों की पांचों लड़कियों ने अपना आपा खो दिया और मेले के अंदर ही जमकर हाथापाई करना शुरू कर दिया। हाथापाई ऐसी हुई कि आपस में कपड़े तक फट गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

एक ब्वॉयफ्रेंड के लिए पांच लड़कियों का आपस में जबरदस्त झगड़े का वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पांच लड़कियां आपस में एक दूसरे को पीटने पर अमादा हो चुकी है। एक दूसरे पर जमकर हमला कर रही हैं। जबकि ब्वॉयफ्रेंड एक दूसरे को बचाने में लगा हुआ है। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की वनइंडिया पुष्टि नहीं करता है।

3 दिन पुरानी बताई जा रही घटना

3 दिन पुरानी बताई जा रही घटना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना 3 दिन पुरानी बताई जा रही है। अपने प्रेमी को किसी और लड़की के साथ देखकर पांचों लड़कियों ने अपना आपा खो दिया और लड़के के साथ लड़की के साथ मारपीट करने लगीं। सभी आपस में यह चिल्ला रही थी कि यह मेरा ब्वॉयफ्रेंड है। मेले में लड़कियों का फाइट देखकर हर कोई हैरान नजर आ रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+