विधायक जी के पीछे पड़ गए 500 लोग और जान पर बन आई बात

500 की संख्या में लोग रास्ते पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे थे। तभी सिवान सदर के भाजपा विधायक की गाड़ी वहां से गुजरी...

पटना। सोमवार अचानक देर शाम भाजपा विधायक की गाड़ी पर 500 की संख्या में लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हालांकि इस हमले में सभी बाल-बाल बच गए। वहीं घटना में विधायक के बॉडीगार्ड के साथ-साथ कुछ लोगों को चोट भी लगी। तो वहीं विधायक की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दी गई। मामला बिहार के सिवान जिले का है जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जेपी चौक के पास से गुजर रहे भाजपा विधायक व्यासदेव प्रसाद और उनके साथ गाड़ी में बैठे उनके अंगरक्षकों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिसके बाद किसी तरह जान बचाकर सभी भागे। हालांकि उग्र भीड़ को शांत करने के लिए विधायक के बॉडीगार्ड ने कई राउंड गोली चलाई।

विधायक जी के पीछे पड़ गए 500 लोग और जान पर बन आई बात

जानकारी के मुताबिक विधायक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमलोरी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी देर शाम पुलिस के खिलाफ नवलपुर के गांव वाले 500 की संख्या में रास्ते पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे थे। तभी सिवान सदर के भाजपा विधायक की गाड़ी वहां से गुजरी जिसे देखते हुए गांव वालों ने उस पर ताबड़तोड़ पथराव कर दिया। इसके बाद विधायक की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दी गई।

विधायक जी के पीछे पड़ गए 500 लोग और जान पर बन आई बात

वहीं हंगामा और पथराव कर रहे गांव वालों को शांत करने के लिए विधायक के बॉडीगार्ड ने हवाई फायरिंग करना शुरू कर दिया। गोली की आवाज सुनने के बाद उग्र ग्रामीण धीरे-धीरे वहां से भागकर छुप गए। जिसके बाद स्थिति पूरी तरह नियंत्रित हुई। इसके बाद नजदीकी थाने में जाकर विधायक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद जिले के एसपी ने सभी को अविलंब गिरफ्तार करने का आदेश जारी कर दिया। बता दें कि ये लोग पुलिसिया कार्रवाई पर गुस्सा थे और स्थानीय समस्याओं के चलते पुलिस के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन कर रहे थे।

वहीं मामला दर्ज कराने के बाद भाजपा विधायक ने कहा कि बिहार में आजकल अपराधियों का मनोबल दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। नतीजा ऐसा है कि आजकल पुलिस प्रशासन भी अपराधियों के खौफ से डरी हुई रहती है। उन पर हुए जानलेवा हमला में एक वर्ग के लोगों को दोषी ठहराया गया है। फिलहाल पुलिस हमला करने वाले आरोपियों की तलाश कर उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+