Bihar News: ज्वेलरी शॉप में लूट की योजना बनाते धड़ाए 4 बदमाश, 2 लाख का इनामी अपराधी मनीष भी गिरफ्तार
Bihar Police: बिहार में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस चौकन्नी हो चुकी है। आए दिन कुख्यात अपराधियों के गिरफ्तारी की ख़बर पढ़ने को मिल रही है। इसी क्रम में प्रो एक्टिव पुलिसिंग के तहत बिहार STF, सहरसा, बेगूसराय और समस्तीपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया गया
ज्वेलरी शॉप में लूट की योजना बना रहे कुल 05 अपराधियों को सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों में समस्तीपुर जिले का 2 लाख का इनामी अपराधी मनीष कुमार और उसके अन्य 4 सहयोगी भी शामिल हैं।

पुलिस की पूछताछ में अपराधियों द्वारा बताए गए ठिकानों पर छापेमारी की गई। मौके से 5 पिस्टल और 20 कारतूस भी बरामद किए गए। इनामी बदमाश मनीष कुमार के खिलाफ पश्चिम बंगाल और समस्तीपुर, बेगूसराय जिले के विभिन्न थानों में रंगदारी के कुल 07 मामले हैं दर्ज। यह समस्तीपुर जिले में 2 लाख का इनामी अपराधी है ।
विकास झा के विरुद्ध पश्चिम बंगाल राज्य के कई थानों एवं बिहार के दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर तथा पटना जिले में डकैती, लूट एवं आर्म्स एक्ट के कई कांड दर्ज हैं। आशुतोष झा के विरुद्ध पश्चिम बंगाल एवं बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में डकैती के कांड दर्ज हैं।
आलोक कुमार के विरूद्ध पश्चिम बंगाल और बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में डकैती के 2 कांड दर्ज हैं। अभिनव आनंद के विरुद्ध सहरसा जिले के सदर थाना में आर्म्स एक्ट के कई कांड दर्ज हैं। पुलिस की संयुक्त कार्रवाई कर कुख्यात बदमाशों के गिरफ्तार करने पर लोगों ने पुलिस के कामों की सराहना की है।
इस गिरफ्तारी पर लोगों का कहना है कि, इसी तरह अगर पुलिस वक्त रहते अपराधियों पर नकेल कसती रहे तो, वह दिन दूर नहीं जब बिहार से अपराधियों का नाम ओ निशान मिट जाएगा। अपराध करने से पहले बदमाशों को सौ बार सोचना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications