Bihar News: हज के लिए पहले दिन 320 यात्रियों का जत्था रवाना, मुसाफिरों के लिए किए गए ये इंतज़ाम
Bihar Haj Yatri: रविवार से हज यात्रियों के जत्थे की रवानगी शुरू हो गयी है। गया अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा से आज अहले सुबह 2 फ्लाइट ने उड़ान भरी। पहली फ्लाइट में कुल 159 यात्री रवाना हुए, जिनमें पुरुष 74 एवं महिला 85 हैं। दूसरी फ्लाइट में कुल 161 यात्री रवाना हुए जिनमे पुरुष 92 और 69 महिलाएं थीं।
गया ज़िला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम द्वारा हज यात्रा को लेकर अनेको व्यवस्थाएं करवाये हैं। जिसका फलाफलरहा है कि किसी भी हाजी को कोई भी छोटी से छोटी समस्या नहीं हो सके। हीट वेब, अत्यधिक गर्मी को देखते हुए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा हज यात्रियों के लिये अनेकों व्यवस्था की गई है।

06 स्नानागार, 06 टॉयलेट सेट, हाथ धोने के लिये 05 सिंक, 2 चापाकल, 09 सॉकफीट, हाथ पैर धोने के लिये स्टैंड पोस्ट, यूरिनल 02, आरओ वाटर मशीन 02, पानी ठंडा करने वाले चिल्लर 02, वाटर एटीएम, 5 पानी टैंकर इत्यादि की व्यवस्था रखी गयी है, ताकि किसी भी हाजी को गर्मी में पेयजल की कोई कमी महसूस नही हो सके।
इसके अलावा सुधा डेयरी से समन्वय कर ठंडा पानी आपूर्ति हेतु सुधा टैंकर की भी व्यवस्था एयरपोर्ट पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी हज यात्रियों के लिये अनेको कार्य किए जा रहे हैं। ताकि स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं हो सके। सुबह दोपहर एव रात को लेकर 3 शिफ्ट में पर्याप्त डॉक्टर/ नर्स एवं पारामेडिकल स्टाफ को प्रतिनियुक्त किया गया है।
यह स्वास्थ्यकर्मी पूरी तरह हज यात्रियों के स्वास्थ की निगरानी रख रहे हैं। इसके अलावा 3 एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस भी रखा गया है। बेहतर इलाज के लिये 05 बेड रखा गया है। गर्मी को देखते हुए ORS सभी हाजियों के लिये पर्याप्त रखा गया है और सभी यात्री ORS का भरपूर उपयोग कर रहे। इसके अलावा दवाओं की पूरी उपलब्धता रखी गयी है।
बिजली विभाग द्वारा भी अनेको काम किये गए, ताकि उमस वाली गर्मी में हाजियों को बिजली संबंधित कोई समस्या नही हो सके। एयरपोर्ट पर लगे 33 केवीए फीडर को मेंटेन करवाया गया है। लूज तारो को ठीक करवाया गया। लाइन मेंटेन के लिये पेड़ो के टहनियों की छटाई की गई है।
इसके अलावा हज यात्रा के दौरान कोई समस्या नहीं हो, इसके लिये डेडिकेट 1 टीम को किया गया है, जो सीधे तौर पर एयरपोर्ट पर उपस्थित रहकर निगरानी रखेंगे। नगर परिषद बोधगया द्वारा भी अनेको कार्य किये जा रहे हैं। तीन पालियों में सफाई की व्यवस्था रखी गयी है। इसके लिये सफाई पर्यवेक्षक एव सफाई कर्मी की पूरी टीम लगाई गई है।
कचड़ा यत्र तत्र न फैले इसके लिये बड़ा एव छोटा आकार का पर्याप्त डस्टबिन की व्यवस्था रखी गयी है। मच्छड़ से बचाव के लिये सुबह एव संधया में लगातार फोगिंग की व्यवस्था की गई है। चुना एव ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया जा रहा है। 02 चलंत टॉयलेट और महिला एवं पुरुष के लिये बनाये गए टॉयलेट की लगातार सफाई व्यवस्था पर ध्यान रखा जा रहा है।
एयरपोर्ट के बाहरी परिषर में हज यात्रियों के आराम करने लिय 300 लोगों को ठहरने की क्षमता वाले जर्मन हैंगर टेंट लगाया गया है। महिला एवं पुरुष के लिये अलग अलग सेपरेट ठहरने की व्यवस्था है। हाजियों के मदद के लिये 3 शिफ्ट में नियंत्रण कक्ष संचालित है।
में आई हेल्प यु सेन्टर भी बनाये गए हैं, जहां हाजियों अपनी आवश्यकताओं के अनुसार जानकारी ले रहे हैं। 24 कि संख्या में उर्दू कर्मियों को हाजियों की मदद के लिये प्रतिनियुक्त किया गया है। महिला हाजियों की सहायता कर लिय महिला कर्मियों को तैनात की गई है।
पटना से गया एयरपोर्ट तक सुरक्षित हाजियों को आने के लिये रुट लाइन अनुसार स्कोट की भी व्यवस्था रखी गई है। डीएम ने इन सभी व्यवस्थाओ का प्रॉपर निगरानी के लिये ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी राहुल कुमार को नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया है।
आज अहले सुबह नोदल पदाधिकारी की उपस्थिति में सभी हज यात्रियों को हज के लिए रवानगी की गई। उन्होंने सभी हाजियों को स्वागत करते हुए एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश करवाया। ज़िला प्रशासन द्वारा किये गए व्यवस्थाओ को लेकर अनेको हाजियों ने खुसी जाहिर करते हुए धन्यवाद दिया है।












Click it and Unblock the Notifications