बिहार: चुनाव में ड्यूटी पर लगे 16 IAS अफसर चुनाव आयोग ने हटाए, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में ड्यूटी पर लगाए गए 16 आईएएस अफसरों को चुनाव आयोग ने हटा दिया है। इन आईएएस अफसरों में मंगला प्रसाद सिंह, ए. दिनेश कुमार, रंजन कुमार, आनंद कुमार सिंह द्वितीय, अमित कुमार सिंह, शमीम अहमद खान, रमाशंकर मौर्य, अनिल गर्ग, भवानी सिंह खंगारौत, ऋषिरेंद्र कुमार, उमेश प्रताप सिंह, समीर वर्मा, मयूर माहेश्वरी, रवि कुमार एनजी, विजय किरन आनंद और राम नरायन सिंह यादव शामिल हैं। इन सभी को प्रेक्षक की ड्यूटी से हटाया गया है और इनके स्थान पर अब दूसरे अफसरों को प्रेक्षक बनाया गया है।

16 IAS officers removed from bihar by election commission

भारत निर्वाचन आयोग से अनुमति मिलने के बाद नियुक्ति विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए। जिसके अनुसार, हटाए गए आईएएस अफसरों की जगह अब चुनाव आयोग दूसरे प्रदेशों से 14 पर्यवेक्षक भेजेगा। जिनमें से 7 सामान्य पर्यवेक्षक और 7 व्यय पर्यवेक्षक होंगे। इस बारे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि, विधानसभा की 7 खाली चल रही सीटों के उपचुनाव के लिए आगामी 9 अक्तूबर से नामांकन का सिलसिला शुरू होगा। पर्यवेक्षक नामांकन पत्रों की जांच की तारीख यानि कि 17 अक्तूबर तक निर्वाचन क्षेत्रों में हर हाल में पहुंच जाएंगे।

16 IAS officers removed from bihar by election commission

कब होंगे बिहार के विधानसभा चुनाव?
बिहार में विधानसभा के चुनाव तीन चरणों में होंगे। पहले चरण में 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। इसके बाद दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। फिर 7 नंवबर के मतदान के बाद 10 नवंबर को चुनाव के नतीजे घोषित होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+