15 साल के भतीजे ने चाचा को चाकू से गोदकर मारा, सामने आई ऐसी वजह
कटिहार। बिहार राज्य के कटिहार में एक 15 साल के किशोर ने अपने ही चाचा की हत्या कर दी। उसने चाचा को चाकू से गोदकर मारा। नाबालिग भतीजे द्वारा अपने ही चाचा को इस तरह मौत के घाट उतार देने की घटना के बारे में सुनकर लोग दंग रह गए।

संवाददाता ने बताया कि, यह मामला बारसोई थाना क्षेत्र के चौन्दी पंचायत के महादलित टोला इलाके का है। जहां 15 वर्षीय एक आक्रोशित बालक ने चाचा की हत्या कर दी। इस घटना के पीछे की वजह बालक के माता-पिता को जला देने की कई साल पुरानी घटना बताई जा रही है। जिस शख्स को बालक ने चाकू घोंपकर मारा उस पर आरोप थे कि, उसने चार साल पहले अपने भाई, भाभी और भतीजी को घर में बंदकर तेल छिड़ककर जला दिया था। यह मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है। इसे बदले की घटना कहा जा रहा है।

मृतक की पहचान मनोज कुमार सिंह के तौर पर हुई है। वहीं, हत्यारोपी अभी नाबालिग है। वह अपने माता-पिता के साथ हुई वारदात के बाद से ही खफा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने उक्त नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है। साथ ही मामले पर पड़ताल शुरू कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications