ओडिशा खनन निगम समेत तीन निगमों ने राज्य सरकार को दी 500 करोड़ रुपए से अधिक की मदद

भुवनेश्वर, जून 18। ओडिशा खनन निगम ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में एकबार फिर अहम योगदान दिया है। शुक्रवार को निगम ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 500 करोड़ रुपए का योगदान दिया। इसके अलावा, ओडिशा कृषि उद्योग निगम और ओडिशा काजू विकास निगम ने भी राज्य सरकार को 3.76 करोड़ रुपए की राशि डोनेट की है।

Odisha

आपको बता दें कि एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। सीएम ने इन तीनों निगमों को इस योगदान के लिए धन्यवाद कहा। कृषि उद्योग निगम ने साल 2017-18 के शुद्ध लाभ के 30 प्रतिशत पर 3,29,76,362 रुपये की राशि का भुगतान किया, काजू विकास निगम ने वर्ष 2018 के लिए शुद्ध लाभ के 30 प्रतिशत पर 46,51,200 रुपये का लाभांश राज्य सरकार को डोनेट किया।

OAIC के चेयरमैन देबाशीष मोहंती और ओएससीडीसी के अध्यक्ष अमरेंद्र मोहंती ने अपने संबंधित निगमों के लिए मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्र को चेक सौंपे। एपीसी राज कुमार शर्मा ने दोनों निगमों की गतिविधियों की जानकारी दी।

आपको बता दें कि 1962 में स्थापित ओएआईसी 2015-16 से मुनाफा कमा रहा है। यह राज्य में कृषि मशीनीकरण के माध्यम से किसानों के सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहा है। इसी तरह, 1979 में स्थापित, OSCDC 1995-96 से मुनाफा कमा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+