Droupadi Murmu का समर्थन करेगी BJD, ओडिशा में विधायकों की बैठक

राष्ट्रपति चुनाव 2022 में ओडिशा की सत्तारुढ़ पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का ऐलान कर चुकी है। वोटिंग से पहले ओडिशा में BJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई गई है।

भुवनेश्वर, 06 जुलाई : राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू को BJD भी समर्थन दे रही है। बीजू जनता दल (बीजद) ने राष्ट्रपति चुनाव के मतदान से पहले अपने सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। पार्टी के संगठन सचिव प्रणब प्रकाश दास के मुताबिक बैठक 8 जुलाई को होनी है।

droupadi murmu

राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर बीजद की बैठक के संबंध में प्रणब प्रकाश दास ने पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में कहा, बीजद सुप्रीमो के आदेश के अनुसार, पार्टी ओडिशा की बेटी और NDA की राष्ट्रपति कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी। आगामी राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के लिए पार्टी विधायकों की विशेष बैठक 8 जुलाई शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे विधानसभा के सभागार (पहली मंजिल) में बुलाई गई है।

इसी बीच कथित तौर पर, एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 8 जुलाई को अपने गृह राज्य ओडिशा का दौरा करेंगी। मुर्मू मुख्यमंत्री और बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक और राज्य के सभी विधायकों से मुलाकात कर सकती हैं। इससे पहले सोमवार को द्रौपदी मुर्मू झारखंड पहुंचीं। उन्होंने सत्तारुढ़ पार्टी- झामुमो के प्रमुख सिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा नेताओं से मुलाकात की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+