ओडिशा में 9 अगस्त से फिर से खुलेंगे इंजीनियरिंग कॉलेज
ओडिशा सरकार ने 9 अगस्त से सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों को खोलने की अनुमति दे दी है।
भुवनेश्वर, 4 अगस्त। ओडिशा सरकार ने 9 अगस्त से सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों को खोलने की अनुमति दे दी है। सरकारी आदेश के अनुसार इंजीनियरिंग कॉलेजों या विश्वविद्यालयों से ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, आईटीआई या डिप्लोमा कार्यक्रमों के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए ही कॉलेज व विश्वविद्यालयों को खोलने का आदेश जारी किया गया है।

पहले ही शुरू हो चुकी हैं 10वीं, 12वीं की कक्षाएं
ओडिशा में पिछले महीने की कोरोना के दिशानिर्देशों के पालन के साथ 10वीं व 12वीं की कक्षाओं को शुरू करने का आदेश दिया गया था। हालांकि जो छात्र किन्ही कारणों से फिलहाल स्कूल नहीं जा सकते उनके लिए ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें: हरियाणा सरकार ने कहा- कोरोना से बचाव के लिए लोगों को 1.23 करोड़ वैक्सीन के डोज दिए जा चुके
स्कूल एवं जन शिक्षा विभाग द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार व्यक्तिगत कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। राज्य सरकार नौवीं और 11वीं कक्षा के स्कूलों को क्रमश: 16 अगस्त और 15 सितंबर से फिर से खोलने की योजना बना रही है। प्लस II पाठ्यक्रमों में प्रवेश पूरा होने के बाद 15 सितंबर से कक्षा 11 के छात्रों के लिए कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications