'2023 पुरुष हॉकी विश्वकप से पहले पर्यटन क्षेत्र को दिया जाएगा नया आयाम'- मंत्री अश्विनी कुमार

2023 पुरुष हॉकी विश्व कप ओडिशा के राउरकेला में होगा। ऐसे में उससे पहले राज्य सरकार की तरफ से पर्यटन क्षेत्र को नया रूप दिया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए ओडिशा के पर्यटन मंत्री अश्विनी कुमार पात्रा ने कहा कि राज्य अगले साल जनवरी में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप से पहले पर्यटकों और खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन की योजना बना रहा है।

odisha tourism

उन्होंने कहा कि राउरकेला पंथनिवास को एक नया रूप मिलेगा। इसके अलावा भुवनेश्वर पंथनिवास के जीर्णोद्धार के लिए 1.80 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं, 33 कमरों का नवीनीकरण कार्य पहले ही पूरा हो चुका है।

पर्यटन मंत्री अश्विनी कुमार पात्रा ने बताया कि खंडगिरि पंथिका के जीर्णोद्धार का कार्य 1.67 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से चल रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग ने पर्यटकों को प्रामाणिक ओडिया व्यंजन उपलब्ध कराने के लिए राज्य के प्रमुख शहरों में निमंत्रण रेस्तरां के आउटलेट खोलने की योजना बनाई है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि 2023 पुरुष हॉकी विश्व कप से पहले पर्यटकों के लिए कुछ नई इको-रिट्रीट परियोजनाएं भी शुरू की गई हैं। मंत्री ने कहा कि हम राज्य के कुछ नए ऐतिहासिक स्थानों पर लाइट एंड साउंड सिस्टम शुरू करने की भी योजना बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें- CM नवीन पटनायक ने 'संसाधन से भरे' ओडिशा को चुनने के लिए निवेशकों को आकर्षित किया

odisha Tourism sector given a new dimension before 2023 Men Hockey World Cup
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+