ओडिशा: 12वीं के छात्रों के लिए जल्द YouTube पर शुरू होंगी ऑनलाइन क्लास, इन 7 स्कूलों में होगी व्यवस्था

भुवनेश्वर, जून 30। कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर के खतरे के बीच ओडिशा सरकार ने उच्च माध्यमिक विद्यालयों में YouTube के जरिए 12वीं के छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लास चलाने का फैसला किया है। पर प्लस टू के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्णय लिया है।

Youtube

जानकारी के मुताबिक, यूट्यूब से ऑनलाइन क्लास सात हायर सेकेंडरी स्कूलों में शुरू की जाएगी। इन स्कूलों में बीजेबी हायर सेकेंडरी स्कूल, भुवनेश्वर से शूट और वेबकास्ट किया जाएगा। ये स्कूल हैं रमा देवी महिला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भुवनेश्वर; रेनशॉ हायर सेकेंडरी स्कूल, कटक; एससीएस हायर सेकेंडरी स्कूल, पुरी; खलीकोट हायर सेकेंडरी स्कूल; एमपीसी हायर सेकेंडरी स्कूल, बारीपदा और एफएम हायर सेकेंडरी स्कूल, बालासोर।

सरकार के फैसले के मुताबिक, पहले चरण में बारहवीं की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। सात उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रिंसिपल को औसत आकार के कमरे का चयन करने का निर्देश दिया गया है, जिसमें लाइट, एसी और प्लग की उचित व्यवस्था होगी। प्रिंसिपल को इस काम के लिए 50 हजार रुपए खर्च करने की अनुमति दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+