बीजू पटनायक के सपने को पूरा करेंगे नवीन पटनायक, क्योंझर में शुरू होगा स्टील प्लांट

भुवनेश्वर, जुलाई 10। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रूंगटा माइन्स लिमिटेड के कारा खेंद्रा में लगाए जा रहे स्टील प्लांट को शुक्रवार तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने इसकी सफलता के लिए सभी से सहयोग मांगा है। इस 30 टन की क्षमता वाले प्लांट को क्योंझर जिले में करीब 7,920 करोड़ की लागत से स्थापित किये जाने की योजना है।

Naveen patnaik

जल्द जिले में शुरू होंगे नई परियोजनाएं

सीएम पटनायक ने इस बात पर संतोष जताया कि आखिरकार, क्योंझर जिले में एक स्टील प्लांट स्थापित होने वाला है। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि इस जिले में अन्य कई परियोजनाएं भी जल्द शुरू की जाएंगी। इनमें नए नर्सिंग कॉलेज और मेगा पाइप वाटर स्कीम जैसी परियोजना शामिल है।

बीजू पटनायक का सपना था क्योंझर का विकास

ओडिशा सीएम ने यह बातें एक वर्चुअल संबोधन में कहीं, जो उन्हें क्योंझर में स्टील प्लांट की शुरुआत करने के कारण धन्यवाद देने के लिए आयोजित की गई थी। इस मौके पर सीएम पटनायक ने बताया कि बीजू पटनायक हमेशा से क्योंझर का विकास चाहते थे। उन्होंने बताया कि जिले का मेडिकल कॉलेज जल्द ही सुचारू रूप से चालू ही जायेगा। इसके अलावा, जिले नए रोड का भी लोकार्पण किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+