PGI 2019-20: इन्फ्रास्ट्रक्चर और इक्विटी में ओडिशा ने किया बेहतरीन प्रदर्शन
भुवनेश्वर, जून 7। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने रविवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (PGI) 2019-20 जारी करने की मंजूरी प्रदान की। सरकार ने स्कूली शिक्षा में परिवर्तन लाने के लिए 70 मापदंडो के एक सेट के साथ परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्शन पेश किया। इस इंडेक्स में ओडिशा की स्थिति काफी बेहतर नजर आई है। PGI 2019-20 के अनुसार, ओडिशा राज्य ने इन्फ्रास्ट्रक्चर और सुविधा डोमेन में 20% का महत्वपूर्ण सुधार हासिल किया है। ओडिशा के अलावा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह ने भी बुनियादी ढांचे और सुविधाओं में 20% सुधार दिखाया है।

13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के पीजीआई डोमेन में 10% (15 अंक) या उससे अधिक का सुधार दिखाया है। इसके अलावा ओडिशा राज्य ने इक्विटी यानि की समानता पर भी पिछले साल की तुलना में सुधार किया है। पीजीआई 2019-20 ने संकेत दिया कि ओडिशा, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश ने ग्रेडिंग इंडेक्स में इक्विटी पर 10% का सुधार किया है।
उन्नीस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पीजीआई डोमेन गवर्नेंस प्रोसेस में 10% (36 अंक) या उससे अधिक का सुधार दिखाया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, पंजाब, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में कम से कम 20% (72 अंक या अधिक) सुधार हुआ है। आपको बता दें कि पंजाब, चंडीगढ़, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल ने ग्रेडिंग इंडेक्स में उच्चतम ग्रेड (ग्रेड ए ++) पर कब्जा किया है। इसके अलावा अधिकतर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने पिछले साल की तुलना में PGI 2019-20 में अपने ग्रेड में सुधार किया है।
ओडिशा ने लेवल IV (ग्रेड I) रेंज में 801 और 850 के बीच 838 स्कोर किया। इस रेंज में अन्य राज्य और केंद्र शासित प्रदेश आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दमन और दीव, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश हैं।












Click it and Unblock the Notifications