ओडिशा: सुंदरगढ़ में एम्स स्थापित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को लिखा पत्र, गिनाई खूबियां

भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने सुंदरगढ़ जिले में दूसरे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना के लिए केंद्र से अनुरोध किया है। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से पश्चिमी ओडिशा में जनसंख्या घनत्व का हवाला देते हुए सुंदरगढ़ में दूसरा एम्स स्थापित करने पर विचार करने का आग्रह किया। अपने पत्र ने उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि अगर दूसरा एम्स सुंदरगढ़ में आता है तो पश्चिमी ओडिशा के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मिलने से बहुत लाभ होगा।

Odisha government

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री दास ने बताया कि सुंदरगढ़ में एक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के लिए एक बुनियादी सुविधाओं से भरपूर भवन तैयार है और इसका निर्माण नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) द्वारा किया गया है। वहीं आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि नए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भवन में 500 मरीजों के इलाज की सुविधा है और 100 एमबीबीएस छात्र संस्थान में अध्ययन कर सकते हैं।

साथ ही उन्होंने बताया कि यह जगह अच्छी तरह से सड़कों और रेल कनेक्टिविटी से जुड़ी हुई है। इसके अलावा झारसुगुड़ा हवाई अड्डा शहर को एयर कनेक्टिविटी प्रदान कर सकता है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार उन राज्यों में एम्स की दूसरी शाखा स्थापित करने पर विचार कर रही है, जहां पहले से ही एक एम्स है। बिहार में दरभंगा में भी दूसरा एम्स बनने का काम शुरू हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+