ओडिशा आबकारी विभाग को ई-गवर्नेंस अवार्ड, 20वीं कंप्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया के तहत मिलेगा सम्मान

ई गवर्नेंस अवॉर्ड ऑफ रिकग्निशन के लिए चुनी गई ओडिशा सरकार को 25 मार्च, 2023 को नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में अवॉर्ड दिया जाएगा। ओडिशा से अधिकारियों की एक टीम दिल्ली जाएगी।

Odisha Excise Dept

कम्प्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया एक गैर-लाभकारी संस्था है। स्पेशल इंट्रेस्ट ग्रुप हर साल कंप्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया, ई-गवर्नेंस अवार्ड आयोजित करता है। कम्प्यूटरीकरण और आईटी से जुड़ी पहल के लिए ओडिशा के आबकारी विभाग को पुरस्कार प्रदान किया गया है। ओडिशा को eAbkari जैसी शानदार पहल के लिए सम्मान दिया जाना है।

ओडिशा सरकार की 5T पहल के अनुरूप ओडिशा के आबकारी विभाग ने 2019-20 से नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) के तकनीकी समर्थन के साथ डिजिटल ऑफिस प्लेस "eAbkari" पर काम किया है। इसके तहत ई-लॉटरी, उत्पाद शुल्क लाइसेंस के नवीनीकरण और तत्काल लाइसेंस जारी करने, ब्रांड लेबल पंजीकरण के लिए 100% ऑनलाइन भुगतान, डीपीआर, सीसीआईएस, एसआईआर जैसे 30 से अधिक ऑनलाइन मॉड्यूल को विकसित और कार्यान्वित किया है।

छापेमारी वाली जगहों और आबकारी दुकानों आदि पर नज़र रखने के लिए पारदर्शी, झंझट मुक्त, निर्बाध और समय पर सेवा फेसलेस सेवाओं के उद्देश्य से भी ई-आबकारी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे उचित आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन करने के साथ-साथ जनता की धारणा में बदलाव और विभाग में परिवर्तन भी हुआ है।

आबकारी विभाग को व्यापार में आसानी के लिए इस वर्ष प्रतिष्ठित डिजिटल इंडिया गोल्ड अवार्ड भी दिया गया है। राष्ट्रपति ने विगत 7 जनवरी 2023 को पुरस्कार प्रदान किया था। इसके अलावा आबकारी विभाग ने आईसीटी हस्तक्षेप के लिए स्कॉच अवार्ड जीता है।

Recommended Video

      Enforcement Directorate की बड़ी कार्रवाई सिसोदिया के करीबी Amit Arora को उठाया | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+