ओडिशा में की गई डोरस्टेप ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर डिलीवरी सुविधा की शुरुआत, ऐसे करें बुकिंग
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से पांच शहरों के लिए घर-घर चिकित्सा उपकरण और ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर पहुंचाने की सुविधा की शुरुआत की।
भुवनेश्वर, 7 जून। ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर की तलाश में इधर-उधर भटकने वाले लोगों को राहत प्रदान करने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से पांच शहरों के लिए घर-घर चिकित्सा उपकरण और ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर पहुंचाने की सुविधा की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पटनायक ने कहा कि इस पहले से कोरोना की वर्तमान और भविष्य की स्थिति से निपटने की तैयारियों को मजबूती मिलेगी। जिन पांच शहरों में इस सुविधा की शुरुआत की गई है उनमें भुवनेश्वर, बेरहामपुर, कटक, राउरकेला और संबलपुर शामिल हैं।

ऐसे बुक करें ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर
इन पांच शहरों में रहने वाला कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति https://statedashboard.odisha.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर कंसेंट्रेटर के लिए बुकिंग करा सकता है।
यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा: सोसायटी में बिना अनुमति कैंप लगाकर 187 लोगों को दिया 'कोरोना टीका', आयोजकों के खिलाफ केस
इसके अलावा राज्य के कोविड पोर्टल और एप https://covid19.odisha.gov.in/ पर जाकर भी इसके लिए बुकिंग की जा सकती है। यह सुविधा एंड्रॉयड और आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए बनाई गई ओडिशा कोविड डैशबोर्ड एप पर भी उपलब्ध है।
नीचे दिए गए लिंक में से किसी पर भी क्लिक कर आप ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर की बुकिंग करा सकते हैं।
. State Dashboard: https://statedashboard.odisha.gov.in/
. State Covid Portal & App: https://covid19.odisha.gov.in/
. Odisha COVID Dashboard App: Android, iOS
. Directly Via URL: https://02booking.sachetakapp.in












Click it and Unblock the Notifications