ओडिशा: कोरोना काल में दूसरे राज्यों से आए मजदूरों के लिए बड़ा ऐलान, सरकार देगी जॉब लोन
भुवनेश्वर, जुलाई 2। ओडिशा सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। राज्य में कोरोना काल के दौरान दूसरे राज्यों से वापस आए प्रवासियों को कार्यस्थल पर टिके रहने के लिए सरकार ने जॉब लोन देने का फैसला किया है। इस बारे में श्रम और ग्रामीण विकास मंत्री सुशांत सिंह ने जानकारी दी है।

जॉब लोन से होगा प्रवासी श्रमिको का फायदा
सुशांत सिंह ने बताया कि महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी होने के बाद प्रवासी श्रमिक अपने मूल स्थान से लौट रहे हैं। इन मजदूरों को जॉब लोन देने का फैसला किया गया है कि ताकि वे अपनी आजीविका कमाने के लिए कुछ छोटे व्यवसाय शुरू कर सकें।
इस उद्देश्य से लिया गया फैसला
राज्य में प्रवासी कामगारों के लिए आजीविका के अवसर पैदा कर उन्हें यहीं रुकने को राजी करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही प्रवासी कामगारों के लिए रोजगार ऋण योजना का विवरण तैयार करेगी। इसके साथ ही राज्य सरकार महिला प्रवासी श्रमिकों को ऋण भी प्रदान करेगी और उन्हें स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) में शामिल करेगी।












Click it and Unblock the Notifications