ओडिशा ग्राम पंचायत चुनावों में नवीन पटनायक की बीजेडी की प्रचंड जीत, भाजपा-कांग्रेस का सूपड़ा साफ

ओडिशा में हुए ग्राम पंचायत चुनावों में सत्ताधारी पार्टी बीजेडी शानदार जीत ही ओर बढ़ रही है। मतगणना आज शाम को समाप्त हो जाएगी। अब तक के नतीजों के अनुसार बीजेडी ने 585 जिला परिषद क्षेत्रों में जीत हासिल की है।

भुवनेश्वर, 28 फरवरी। ओडिशा में हुए ग्राम पंचायत चुनावों में सत्ताधारी पार्टी बीजेडी शानदार जीत ही ओर बढ़ रही है। मतगणना आज शाम को समाप्त हो जाएगी। अब तक के नतीजों के अनुसार बीजेडी ने 585 जिला परिषद क्षेत्रों में जीत हासिल की है, जबकि भाजपा ने 31 और कांग्रेस ने 29 सीटें जीती हैं। चुनाव ग्राम पंचायत की 851 सीटों पर हुआ था।

Naveen Patnaik

प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही बीजेडी

बता दें कि साल 2017 में हुए चुनावों में बीजेडी ने 473 सीटों, भाजपा ने 297 और कांग्रेस ने 60 सीटों पर कब्जा जमाया था। बीजेडी ने 585 सीटों पर जीत दर्ज कर साल 2017 से भी अच्छा प्रदर्शन किया है। ये रुझान साबित करते हैं कि बीजेडी के 22 सालों के शासन के बाद भी राज्य में कोई सत्ता विरोध लहर नहीं है। इन चुनावों में बीजेडी ने उन क्षेत्रों में (विशेष रूप से पश्चिम और उत्तरी जिलों में) जीत हासिल की है जो साल 2017 में भाजपा के हाथों में चले गए थे। उदाहरण के तौर पर साल 2017 में मयूरभंज में भाजपा को 56 ग्राम पंजायत सीटों में से 49 सीटों पर जीत मिली थी। साल 2019 में बीजेपी ने 9 विधानसभा सीटों के साथ-साथ एक संसदीय सीट पर भी कब्जा जमाया था, लेकिन पार्टी को इन चुनावों में केवल एक सीट मिली है।

यह भी पढ़ें: दिशा पटानी ने उठाया 80 किलो वजन, Video देख टाइगर श्रॉफ हुए घायल, बोले- 'यू आर...'

भाजपा का हुआ सूपड़ासाफ
साल 2017 के ग्राम पंचायत चुनावों में भाजपा ने उम्दा प्रदर्शन किया था, लेकिन इस बार पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया। साल 2017 के चुनावों में पार्टी के बढ़िया प्रदर्शन के पीछे मजबूत चुनाव प्रचार, वरिष्ठ नेताओं की जमीनी स्तर पर उपस्थिति थी, जो इस बार के चुनावों में कमोबेश दूर रहे।

कांग्रेस की स्थिति भाजपा से बेहतर
इस बार के चुनावों में भले ही कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही, लेकिन उसका प्रदर्शन भाजपा से कहीं बेहतर रहा है, क्योंकि वह अपने गढ़ों में जीत दर्ज करने में कामयाब रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+