Odisha: झारसुगुड़ा से जीतीं BJD विधायक दीपाली दास ने ली शपथ, पिता की हत्या के बाद खाली हुई थी सीट

Jharsuguda उपचुनाव में जीतीं बीजेडी एमएलए दीपाली दास ने सोमवार को शपथ ली। उनके पिता की हत्या कर दी गई थी।

BJD

Jharsuguda By Election Result: इस साल की शुरुआत में ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास का निधन हो गया था। जिस वजह से उनके विधानसभा क्षेत्र झारसुगुड़ा में उपचुनाव हुए। वहां से बीजू जनता दल (BJD) ने उनकी बेटी दीपाली दास को मैदान में उतारा था। जिन्होंने बंपर जीत हासिल की।

जीत के बाद दीपाली ने सोमवार को पद एवं गोपनियता की शपथ ली। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज मेरे पिता का जन्मदिन है, ऐसे में इस दिन शपथ लेना मेरे लिए इमोशनल कर देने वाला पल था। इसके अलावा मैंने मुख्यमंत्री से वादा किया है कि मैं झारसुगुड़ा की जनता का ध्यान रखूंगी।

किसे कितने वोट मिले?
चुनाव आयोग के मुताबिक बीजेडी उम्मीदवार दीपाल दास को 107003, बीजेपी के तंकधर पांडे को 58384 और कांग्रेस के तरुण पांडे को महज 4473 वोट मिले। ऐसे में 45 हजार वोटों से दीपाली जीत गईं।

पिता की हुई थी हत्या
आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की हत्या एक पुलिसकर्मी ने कर दी थी। आरोपी की पहचान असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) गोपालकृष्‍ण दास के रूप में हुई। वो मंत्री की ड्यूटी पर तैनात था।

वारदात वाले दिन नब दास झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। तभी वहां अचानक गोली चली और भगदड़ मच गई। घायल अवस्था में मंत्री को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इसके बाद से उनकी विधानसभा सीट खाली थी।

सीएम ने किया था प्रचार
दीपाली के लिए सीएम नवीन पटनायक ने भी प्रचार किया था। उन्होंने उस दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना भी साधा था। सीएम ने कहा था कि बीजेपी को चाहिए था कि संवेदना के लिए इस सीट से कोई प्रत्याशी ना उतारें, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+