COVID-19: लोगों तक वैक्सीनेशन, जागरूकता और सटीक जानकारियां मुहैया कराएगी ओडिशा सरकार
भुवनेश्वर। ओडिशा में चीफ सेक्रेटरी सुरेश चंद्र महापात्र ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए लोगों तक वैक्सीनेशन, अवेयरनेस के साथ-साथ सटीक जानकारियों के प्रसार पर जोर दिया। सरकार कहती रही है कि, सूबे में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि, चूंकि अब शहरी क्षेत्रों में संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं तो चीफ सेक्रेटरी ने मीटिंग कर कोरोना-टीकाकरण, जागरूकता व सटीक जानकारी के प्रसार पर जोर दिया है।
Recommended Video

मुख्य सचिव सुरेश महापात्र ने आज कोविड-19 की स्थिति पर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए इस संबंध में सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए। लोकसेवा भवन में आयोजित बैठक के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव श्री निकुंज बिहारी ने चर्चा के लिए कोविड-19 के संक्रमण और प्रबंधन की जानकारी साझा की।

वहीं, मुख्य सचिव ने जिला स्तर पर स्थिति की समीक्षा करने के बाद संबंधित अधिकारियों को कल से 18-59 वर्ष की आयु के लोगों के लिए मुफ्त बूस्टर खुराक टीकाकरण अभियान शुरू करने, कोरोना टेस्ट का दायरा बढ़ाने, कॉल सेंटरों को चालू करने के निर्देश दिए। लोगों से मास्क पहनने व सोशल डिस्टैंसिंग फॉलो करने के लिए भी कहा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications