सीएम पटनायक के विजन ने भारतीय हॉकी को उच्च स्तर पर पहुंचा दिया: नरिंदर ध्रुव बत्रा

ओडिशा इस वक्त भारतीय हॉकी टीम के लिए सबसे माकूल स्थान बन गया है और ऐसा सीएम नवीन पटनायक के सकारात्मक दृष्टिकोण की वजह से संभव हो सका है।

भुवनेश्वर, 18 अगस्त। ओडिशा इस वक्त भारतीय हॉकी टीम के लिए सबसे माकूल स्थान बन गया है और ऐसा सीएम नवीन पटनायक के सकारात्मक दृष्टिकोण की वजह से संभव हो सका है। सीएम पटनायक ने न केवल टीमों को प्रायोजित करके बल्कि ओलंपिक में पदक जीतने में सक्षम बनाने के लिए बुनियादी ढांचा और सुविधाएं प्रदान करके खेल में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Narinder Dhruv Batra

भारतीय ओलंपिक संघ और अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष नरिंदर ध्रुव बत्रा ने ये बातें कहीं। भुवनेश्वर में राष्ट्रीय हॉकी टीमों के सम्मान के अवसर पर, बत्रा ने कहा, 'मैं इस अवसर पर मुख्यमंत्री और ओडिशा के लोगों को हॉकी के खेल के लिए अपना प्यार और स्नेह दिखाने और भारत के लिए ओलिंपिक में अपना सपना पूरा करने में मदद करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।

उन्होंने कहा कि आपके निरंतर समर्थन से भारतीय हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक की अपनी उपलब्धियों पर आगे बढ़ने की कोशिश करेगी और भारतीय हॉकी को उस विशिष्ट स्तर पर ले जाने के लिए अपना प्रयास जारी रखेगी। बत्रा ने कहा कि यह भारतीय हॉकी टीम के लिए गर्व का क्षण है। पुरुष और महिला दोनों टीमों ने टोक्यो में इतिहास रचा है। यह सफलता ओडिशा के लोगों और सीएम पटनाक के दिल में अहम स्थान रखती है जो लंबे समय से हॉकी का सहयोग करने में आगे रहे।

यह भी पढ़ें: ओडिशा ने सड़क दुर्घटना डेटाबेस के लिए लॉन्च किया मोबाइल ऐप

नरिंदर ध्रुव बत्रा ने आगे कहा कि अब हमारा ध्यान 2023 में भुवनेश्वर और राउरकेला में आयोजित होने वाले विश्व कप पर है। उन्होंने आगे कहा कि ओडिशा सरकार हॉकी के अलावा अन्य खेलों को भी समान रूप से सहयोग दे रही है। हम इसके लिए आभारी हैं और यह कदम भारत को खेलों में एक वैश्विक शक्ति बनने में मदद करेगा। बत्रा ने कहा भारत की खेल राजधानी भुवनेश्वर में होना हमेशा से ही सुखद ऐहसास देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+