ओडिशा ने सड़क दुर्घटना डेटाबेस के लिए लॉन्च किया मोबाइल ऐप
भुवनेश्वर, अगस्त 17। ओडिशा सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं के डेटाबेस के लिए एक मोबाइल और वेब ऐप लॉन्च किया है। राज्य सरकार ने एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस (IRAD) एप्लिकेशन शुरू किया, जो दुर्घटनाओं पर नज़र रखेगा। यह पहल सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) की ओर से की गई है, जिसे विश्व बैंक का समर्थन प्राप्त है।

ऐप से राज्य के सड़क सुरक्षा में होगा सुधार
जानकारी के मुकाबिक, IRAD एप्लिकेशन से दुर्घटना के मौके पर से आंकड़ों का संग्रह किया जा सकेगा। यह आंकड़ा सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण करने और सुरक्षा उपायों को विकसित करने में मददगार साबित होगा। ऐप लॉन्च करते हुए, वाणिज्य और परिवहन मंत्री पद्मनाभ बेहरा ने कहा कि एप्लिकेशन का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर राष्ट्रीय डेटाबेस को बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि सटीक और एकसमान दुर्घटना डेटा संग्रह तंत्र से राज्य के सड़क सुरक्षा में सुधार होगा।
ड्राइविंग नियमों और सड़क इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सहयोगी
वहीं, वाणिज्य एवं परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव मधु सूदन पाधी ने कहा कि डेटाबेस सड़क दुर्घटना से संबंधित मामलों के त्वरित निपटान के लिए तो सहायक होगा ही, इसके अलावा आंतरिक सड़कों और राजमार्गों पर सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के लिए ड्राइविंग नियमों और सड़क इंजीनियरिंग में सुधार लाने में भी सरकार की सहायता करेगा।
हर जिले में दिया जाएगा ऐप इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण
ऐप पुलिस और परिवहन के अधिकारियों, पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई जैसे हितधारकों को दुर्घटनाओं के मौके पर से उनके फोन के माध्यम से डेटा एकत्र करने और सूचनाओं का आदान-प्रदान की सुविधा उपलब्घ करेगा। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) ने ऐप का उपयोग करने के लिए कार्यान्वयन और प्रशिक्षण देने के लिए हर जिले में जिला रोलआउट प्रबंधक नियुक्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications