ओडिशा: बीजेडी ने बीजेपी पर लगाया संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप, कहा- इनका सम्मान करें
भुवनेश्वर, जुलाई 26। केंद्र की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने ओडिशा में पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव को जल्द से जल्द कराने की मांग की है। बीजेपी ने ये मांग राज्य चुनाव आयोग से की है और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि यहां की सरकार आम लोगों को उनके मौलिक अधिकार से वंचित रख रही है। बीजेपी की इस मांग पर अब बीजू जनता दल की प्रतिक्रिया आई है। बीजेडी प्रवक्ता लेनिन मोहंती ने बीजेपी पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि हम किसी भी चुनाव का सामना करने के लिए तैयार हैं।

बीजेडी प्रवक्ता ने कहा है, "हम उम्मीद करते हैं कि भाजपा को अदालतों, चुनाव आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग जैसे संवैधानिक निकायों का सम्मान करना सीखना चाहिए। अगर उसे कोई शिकायत है तो वह हमेशा अदालत जा सकती है।"
मोहंती ने कहा कि भाजपा पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय दोनों चुनावों में अपनी हार से कुछ भी सीखने में विफल रही है। 2019 के बाद हुए सभी उपचुनावों में बीजेडी ने जीत हासिल की है। बीजेपी अपने कब्जे वाली विधानसभा सीट पर भी हार गई है। बीजेडी प्रवक्ता ने कहा कि 'हम लोगों के लिए काम करते हैं न कि चुनाव के लिए। राज्य के लोगों ने हमें हमारे काम के कारण हर चुनाव में चुना है।












Click it and Unblock the Notifications