बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ भाजपा के राज्यव्यापी आंदोलन पर बीजद प्रवक्ता ने बोली ये बात

भुवनेश्‍वर, 14 जुलाई। देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल के दाम को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमले कर रहा है। वहीं अब बीजद ने मंगलवार को भाजपा पर बुधवार से बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ एक सप्ताह के राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा करने पर हमला बोला है। बीजद ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने ईधन और आवश्‍यक वस्‍तुओं से ध्‍यान हटाने के लिए ये चाल चली है। बीजद ने कहा ईंधन और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में अभूतपूर्व वृद्धि के बारे में भाजपा उल्लेख करना भूल गए, जिसने समाज के सभी वर्गों के लोगों को प्रभावित किया है।

bjp

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की अब तक की सबसे ऊंची कीमतों का जिक्र करते हुए बीजद के प्रवक्ता लेनिन मोहंती ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती को कम से कम इस संबंध में केंद्र की विफलता को स्वीकार करना चाहिए था और इस पर खेद व्यक्त करना चाहिए था। इसके बजाय, उन्होंने लोगों का ध्यान ईंधन की कीमतों में वृद्धि से ध्यान हटाने के लिए बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ एक सप्ताह के आंदोलन की घोषणा की। यह कहते हुए कि राज्य के लोग नियमित अंतराल पर भाजपा नेताओं के इस तरह के बयानों के अभ्यस्त हो गए हैं, मोहंती ने पार्टी से इस मुद्दे पर मगरमच्छ के आंसू नहीं बहाने के लिए कहा। बीजद नेता ने कहा कि ओडिशा अकेला राज्य नहीं है जहां बिजली की दरें बढ़ी हैं।

कई भाजपा शासित राज्यों ने भी हाल के दिनों में बिजली दरों में बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली की दरों में 64 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि हुई है, बिहार में जहां भाजपा भी सत्ता में है, वहां बिजली की लागत 35 पैसे बढ़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+