भुवनेश्वरः दो कारों के बीच हुई आपसी भिड़ंत, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित नालको चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। यह हादसा बुधवार के देर रात की है। नालको चौक पर दो कार आमने-सामने टकरा गई। दोनों कारों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त हुई की दोनों कार के ही परखच्चे उड़ गए। मृतकों में एक महिला के साथ कुल चार लोग शामिल हैं। स्थानीय चन्द्रशेखपुर पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात तकरीबन 1 बजे से 2 बजे के बीच यह हादसा हुआ। नालको चौक के पास

bhubaneshwar road accident 4 people died and two injured

दो कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई। एक कार में 6 लोग सवार थे, जिनमें दो महिलाएं और चार पुरुष थे। ये सभी लोग बालेश्वर से लौट रहे थे। मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोगों ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया था। न्य एक व्यक्ति आचार्य विहार की तरफ से आ रहे थे। उनका परिचय नहीं मिल पाया है। हादसे के समय दोनों ही कार की गति काफी तेज होने का अनुमान किया जा रहा है।

चन्द्रशेखरपुर थाना पुलिस का कहना है कि जिस गाड़ी ने धक्का दिया है वह दूसरे दिशा से आ रही थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच पुलिस कर रही है। जो दो लोग घायल हैं, उनके स्वस्थ होने के बाद किस वजह से यह हादसा हुआ है, उसका पता चल पाएगा। दुर्घटना में दोनों कार पूरी तरह से नष्ट हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+