ओडिशा में बड़ा हमला करने जा रहे 14 नक्सली ढेर
भुवनेश्वर। ओडिशा के बाहरी इलाके में बड़े हमले को अंजाम देने के लिये आगे बढ़ रहे नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया। यह मुठभेड़ शनिवार तड़के हुई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में कम से कम 14 नक्सली मारे गए। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे जंगल में हुई मुठभेड़ में कई मिनटों तक दोनों ओर से गोलीबारी होती रही।

जिला पुलिस अधीक्षक अखिलेश्वर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने जिला स्वयंसेवी बल के साथ जंगल में छापेमारी की। नक्सलियों द्वारा पुलिस बल पर हमला करने के बाद पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की।
पुलिस महानिरीक्षक सौमेंद्र प्रियदर्शी ने आईएएनएस को बताया, "मुठभेड़ में 14 नक्सली मारे गए हैं और हथियार भी जब्त किए गए हैं।" भुवनेश्वर से 600 किलोमीटर दूर स्थित मल्कानगिरी नक्सलियों का प्रमुख गढ़ माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications