Bhopal News: भोपाल में यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सीएम हाउस के घेराव के दौरान पुलिस ने किया बल प्रयोग

भोपाल में शुक्रवार दोपहर को यूथ कांग्रेस ने परीक्षा में गड़बड़ी, पेपर लीक, नर्सिंग घोटाला, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सीएम हाउस की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरिकेड लगाकर रोक दिया।

प्रदर्शनकारी बैरिकेड पर चढ़ गए, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, जिससे जीतू पटवारी और कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड से गिर गए। पानी के प्रेशर से कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस ने आंसू गैस भी छोड़ी और बाद में प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर बसों में ले जाया।

Youth Congress protest Police used force during siege of CM House

विरोध का उद्देश्य और पोस्टकार्ड अभियान

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने बताया कि यूथ कांग्रेस ने दो महीने पहले 'क्या हुआ तेरा वादा' अभियान शुरू किया था। इसके तहत करीब साढ़े चार लाख युवाओं ने समस्याओं को लेकर पोस्टकार्ड लिखे थे। ये पोस्टकार्ड सीएम डॉ. मोहन यादव को सौंपे जाने वाले थे।

कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार मोहन यादव और बीजेपी की नहीं, बल्कि माफियाओं की सरकार है। आंदोलन में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव भी शामिल हुए।

पिछले आठ दिन में कांग्रेस का चौथा बड़ा प्रदर्शन

यह कांग्रेस का पिछले आठ दिन में चौथा बड़ा प्रदर्शन था, जिसमें विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+