MP News: कर्ज लेकर मध्य प्रदेश की महिलाओं ने लगाए सर्वाधिक उद्योग, 2753 प्रोजेक्ट लगाए

एमपी की महिलाओं ने एक औरकीर्तिमान स्थापित किया है। केंद्र के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कृषि अवसंरचना कोर्स एआईएफ से कर्ज लेकर उद्योग स्थापित करने में मध्यप्रदेश की महिलाएं देश में प्रथम स्थान पर है।

Women of Madhya Pradesh set up maximum number of industries by taking loan, set up 2753 projects

वैसे तो मध्य प्रदेश से महिलाओं ने कई कीर्तिमान स्थापित किए है, लेकिन अभी चर्चा महिलाओं के उद्योग लगाने को लेकर है। दरअसल मध्यप्रदेश की महिलाओं ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। केंद्र के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कृषि अवसंरचना कोर्स एआईएफ से कर्ज लेकर उद्योग स्थापित करने में मध्यप्रदेश की महिलाएं देश में प्रथम स्थान पर है। महिलाओं ने 2753 प्रोजेक्ट लगाए हैं। जिसमें किसी महिला ने वेयरहाउस बनाया तो किसी ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित किया है।

बता दे जी-20 के कृषि समूह की बैठक 13 से 15 फरवरी तक इंदौर में होगी। इसी कड़ी में महिलाओं की कृषि क्षेत्र में सहभागिता बढ़ाने के लिए इस बैठक से पहले प्रदेश में 9 कार्यशाला आयोजित की जानी है। पहली कार्यशाला भोपाल में गुरुवार को प्रशासन अकादमी में हुई। यहां उपस्थित केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव सैमुअल पी कुमार ने कहा कि एआईएफ से प्रदेश में बेहतर काम होने के कारण देश भर में से चुना गया है उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना कृषि विप्राण के लिए बनाए गए एमपी फार्म गेट एप समेत कृषि क्षेत्र में कई बेहतर काम हुए हैं इन्हें देशभर में आदर्श रूप में लागू किया जा सकता है कार्यशाला में एमपी फार्म गेट और AIF के बारे में यहां मौजूद दोस्तों प्रतिभागियों को जानकारी दी गई। कृषि मंत्री कमल पटेल ने वीडियो संदेश से संबोधन दिया। यहां कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल और मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध निदेशक मौजूद थी।

745 करोड़ों का लिया कर्ज

कृषि विभाग के उपसंचालक पूजा सिंह ने बताया कि 2020 से 2027 के बीच मध्य प्रदेश में किसानों को एआईएफ से 7440 करोड़ों रुपये का कर्ज देने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक 3774 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। जिसमें 2745 करोड़ रुपये मिल भी गए हैं। यह देश में सर्वाधिक है। किसानों ने वेयरहाउस बनाने, खाद्य प्रसंस्करण, खाद पदार्थों की ग्रेडिंग और अन्य कार्यों के लिए कर्ज लिया है।

Recommended Video

    भोपाल वासियों को ई-बाइक की सौगात, CM शिवराज ने शुभारंभ कर स्मार्ट सिटी पार्क में लिया E-bike का मजा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+