Bhopal News: भोपाल में कार चलाने के लिए दुबई और जर्मनी से पहुंची महिलाएं, वूमंस विंटेज कार रैली
भोपाल में होने जा रही महिला कार रैली में शामिल होने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी महिलाएं शामिल हो रही है। बेगम्स ऑफ भोपाल और राग भोपाली के संयुक्त तत्वाधान में वूमेन हेरिटेज कर रैली का आगाज किया जा रहा है। यह आयोजन रविवार यानी 7 जुलाई को हो रहा है।
मध्य प्रदेश टूरिज्म के सहयोग से इसका आयोजन किया जा रहा है यह रैली सेफ एनवायरमेंट और से टूरिज्म और विलेज टूरिज्म को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।

मध्य प्रदेश टूरिज्म के सहयोग से आयोजित होने वाली इस रैली में रक्षान जाहिद ने बताया कि यह आयोजन सुरक्षित एन्वायर्नमेंट और सेफ टूरिज्म को ध्यान में रखकर किया जाएगा। इसमें ई-व्हीकल भी शामिल होंगे। इस रैली में कुल 150 गाड़ियां शामिल होंगी और पर्यावरण के दृष्टिकोण से इन गाड़ियों को थीम के अनुसार सजाया जाएगा।
रैली 9.30 बजे सुबह भोपाल से राग स्थल पर फ्लैग ऑफ की जाएगी और फिर पुराने शहर की कई सड़कों से गोल घर तक पहुंचेगी। अखिरकार, यह रैली ड्राइव इन लेक व्यू पर समाप्त होगी। प्रतिभागियों को कई पैरामीटर्स पूरे करने होंगे ताकि रैली को क्लासिफाई किया जा सके।

इस रैली में ड्राइवर और नेविगेटर दोनों ही महिलाएं होंगी। यहां विभिन्न प्रकार की पुरानी जीप्स और मॉडिफाई कार देखने को मिलेंगी। अभी तक करीब 60 से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं और दुबई और जर्मनी से भी कुछ लोग इस रैली में भाग लेने आ रहे हैं।
रक्षान ने बताया कि अधिकांश लोग अपनी गाड़ियों को पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सजाएंगे और सभी उपस्थित लोग विभिन्न स्लोगन लिखेंगे जो पर्यावरण और टूरिज्म को प्रमोट करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications