Bhopal News: महिला को गूगल पर अस्पताल सर्च करना पड़ा महंगा, अकाउंट से ₹1 लाख की ठगी
Bhopal Cyber Crime News: बेटे के इलाज कराने के लिए महिला को गूगल पर अस्पताल सर्च करना महंगा पड़ गया। दरअसल, गूगल पर उसे हर्ष अस्पताल का नंबर मिला। महिला ने जब संपर्क किया तो इस मोबाइल नंबर धारक युवक ने फॉर्म भरने के नाम पर ₹50 जमा करवा लिए। इसके बाद महिला के बैंक खाते से तीन किस्तों में एक ₹1 लाख ऑनलाइन किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए।
इस मामले की शिकायत सायबर सेल में की गई थी। जांच के बाद मामला कमला नगर थाना पुलिस के पास पहुंचा जिसके बाद पुलिस ने दो मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। प्रभारी अनिल बाजपाई ने बताया कि साइबर सेल क्राइम ब्रांच ने जांच प्रतिवेदन भेजा था इसके अनुसार रीना रघुवंशी नाम की महिला नेहरू नगर पुलिस लाइन में रहती है उनकी तबीयत खराब थी इसलिए उन्होंने गूगल पर अस्पताल सर्च किया।

गूगल पर अस्पताल सर्च करने के दौरान उनको हर्ष अस्पताल नाम से एक हॉस्पिटल दिखाई दिया उन्होंने दिए गए नंबर पर बात की तो एक युवक ने कॉल रिसीव किया। इसके बाद उसने भरोसा दिलाया कि आप अपनी बेटी के लिए जिस तरह का इलाज जा रही हैं उस तरह का इलाज हमारे अस्पताल में होता है। इसके लिए आपको ऑनलाइन एक फॉर्म भरना होगा। महिला ने फॉर्म के ₹50 ट्रांसफर कर दिए। इसके कुछ देर बाद ही उनके बैंक खाते से तीन किस्तों में ₹1 लाख निकल गए।












Click it and Unblock the Notifications