Bhopal: नेट बैंकिंग एक्टिवेट कराने के नाम पर महिला से धोखाधड़ी, आरोपी ने लिंक भेज कर दिया वारदात को अंजाम

राजधानी भोपाल में नेट बैंकिंग चालू करने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। जा महिला के खाते से 92 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए।

नेट बैंकिंग एक्टिवेट कराने के नाम पर महिला से धोखाधड़ी

राजधानी भोपाल में नेट बैंकिंग चालू कराने के नाम पर महिला के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जहां आरोपी ने महिला को लिंग भेज कर उसके खाते से ₹90 हजार से ज्यादा उड़ा दिए। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत साइबर पुलिस भोपाल से की थी। जिसके बाद साइबर पुलिस ने मामला कटारा हिल्स थाने को ट्रांसफर कर दिया।

कटारा हिल्स इलाके में रहने वाली महिला ने अपने बैंक खाते में नेट बैंकिंग चालू कराने के लिए पीएनबी के टोल फ्री नंबर पर कॉल किया। जहां से उन्हें मोबाइल पर लिंक भेज कर संबंधित जानकारी मांगी गई। जैसे ही महिला ने जानकारी दी उनके खाते से ₹92 हजार दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए। इस मामले में साइबर सेल नहीं सोने का मामला दर्ज कर केस डायरी कटारा हिल्स थाना पुलिस को भेज दी।

कटारा हिल्स पुलिस ने असल में प्रकरण दर्ज जांच शुरू कर दी है। एएसआई धनराज सिंह धुर्वे ने बताया कि कटारा हिल्स की रहने वाली मंजू तिवारी (पति राजेश तिवारी) 53 साल की है और वह हाउसवाइफ है। उन्होंने बताया कि बीते 6 मार्च को उन्होंने अपने बैंक खाते में नेट बैंकिंग चालू कराने के लिए गूगल पर पीएनबी का टोल फ्री नंबर निकाला। इसके बाद उक्त नंबर पर कॉल कर नेट बैंकिंग की सुविधा चालू करने को कहा। इस पर एक मोबाइल नंबर से उनके मोबाइल पर एक लिंक आई, जिसे ओपन कर मांगी गई सभी जानकारी भरने को कहा गया। जैसे ही फरियादिया ने संबंधित जानकारी लिंक में भरी, उसके खाते से ₹92 हजार 600 दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए।

खाते से गलती से पैसा ट्रांसफर होने का झांसा देकर ₹78 हजार की ठगी

शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाइजर के साथ-साथ एक जालसाज ने ₹78 हजार की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी ने फरियादी से कहा कि तुम्हारे खाते में गलती से पैसा ट्रांसफर हो गया है तुम मुझे पैसा वापस कर दो इसी बीच आरोपी ने उसे अपनी बातों में उलझा कर फोन-पे के माध्यम से दो बार में रकम दूसरे खाते में ट्रांसफर कर ली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+