पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, बन रहा था प्यार में बाधा

रीवा, 13 जून: घर के बाहर सो रहे युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह उसका शव खून से सना हुआ चारपाई पर पड़ा मिला। घटना सोहागी थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव की है। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इधर हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है देर शाम हत्या की घटना से पर्दा उठा और स्त्री समेत उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Rewa murder

जानकारी के अनुसार मालिक आदिवासी पुत्र हसन कोल 35 वर्ष निवासी शाहपुर अपने घर के बाहर रोज की तरह शनिवार की रात भी सो रहा था। इस दौरान अज्ञात आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दिया। इसकी भनक रात में परिजनों को नहीं होने लगी।रविवार की सुबह जब परिजन सो कर उठे और बाहर निकले तो युवक का शव चारपाई पर खून से सना हुआ पड़ा हुआ था। उसके चेहरे पर धारदार हथियार से गंभीर चोटें थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में सोहागी थाना प्रभारी ओपी तिवारी पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद शव पीएम के लिए त्यौहार सीएचसी भेज दिया। जहां पीएम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया। इधर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दिया है। पुलिस ने कुछ ही घंटे में हत्या की वारदात से पर्दा उठा दिया और पत्नी समेत अमर सिंह पुत्र मटुक बहादुर सिंह 22 वर्ष निवासी शाहपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रेम प्रसंग के चलते की गई हत्या

पुलिस का शुरू से ही शक करीबियों पर था। ऐसे में परिवार समेत गांव के लोगों से पूछताछ की गई।इस दौरान पता चला कि मृतक की पत्नी का गांव में रहने वाले अमन सिंह से अवैध संबंध था।दोनों के बीच करीब 1 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी मृतक को हुई थी तो उसने अपने पत्नी का मोबाइल छुड़ा कर रख लिया था। जिससे पत्नी की प्रेमी से बात नहीं हो पाती थी। प्रेमी महाराष्ट्र में रहकर नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही वह गांव आया था। ऐसे में पुलिस ने पत्नी व प्रेमी को हिरासत में लिया और गहन पूछताछ किया।इस दौरान दोनों ने हत्या करने की बात कबूल कर ली।पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी वाट डंडा को आरोपियों के कब्जे से जब्त किया है।

एफएसएल टीम ने किया जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जिन के निर्देश पर एफएसएल यूनिट को मौके पर जाने का निर्देश दिया गया। टीम के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ आरपी शुक्ला पहुंचे।उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और भौतिक साक्ष्य एकत्रित करते हुए पुलिस को सौंप दिया है जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

समरजीत सिंह एसडीओपी त्योंथर

शाहपुर गांव में एक युवक की हत्या की गई थी। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरू किया ही घंटे में हत्या करने वाली मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया घटना की वजह आरोपियों ने प्रेम प्रसंग बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+