Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bhopal News: दूसरे युवक के साथ पत्नी को रील बनाते देख भड़का पति, कर दी हत्या, ईटखेड़ी पुलिस का बड़ा खुलासा

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की इत पुलिस ने बीते दिन मिली महिला की लाश को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि ईद खेड़ी में पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या उसके पति ने की थी। क्योंकि पति ने पत्नी को दूसरे युवक के साथ रील बनाते हुए देख लिया था।

भोपाल के ईंटखेड़ी में निवास करने वाले एक युवक ने दूसरे युवक के साथ पत्नी के रील बनाने के वीडियो देखा, जिसके बाद उसने पत्नी की हत्या कर दी। पहले उसने पत्नी के साथ मारपीट की, फिर उसके गले को दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को कचरसा खंती में ले जाकर जला दिया। जब शव पूरी तरह से नहीं जला, तो उसने उसे वहीं दफना दिया।

The husband committed the crime after seeing his wife making a reel Itkhedi police revealed

इस दौरान, महिला की गायबी होने पर परिजनों ने निशातपुरा में उसकी गुमशुदगी की थी, जिसके बाद पुलिस और परिजन उसकी खोज कर रहे थे। 10 दिनों के बाद, पति खुद थाने पहुंचा और पत्नी की हत्या की बात स्वीकार कर ली।

पति की आपत्तिजनक हरकत के बाद, पुलिस ने 14 टुकड़ों में शव की खेपड़ी, पैर और पसली की हड्डियां बरामद की हैं और इसे पीएम के लिए भेज दिया है। डीएएनए रिपोर्ट के बाद, महिला के शव की पुष्टि हो पाएगी। वर्तमान में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी दुर्जन सिंह बरकड़े के मुताबिक, सानिया खान (23) भोपाल के हाउसिंग बोर्ड कालोनी करोंद की निवासी थीं। उसकी शादी पांच साल पहले नदीमउद्दीन (26) के साथ हुई थी।

नदीमउद्दीन आरिफ नगर झुग्गीबस्ती का निवासी था, लेकिन झुग्गी विस्थापन के बाद वह ईंटखेड़ी स्थित गाँव पातलोन में रहने लगा। नदीम पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, जिसके कारण उनके बीच विवाद होता रहता था। इसी विवाद के कारण करीब तीन महीने पहले सानिया अपने मायके आकर नानी के पास रहने लगी थी, जिन्होंने उसकी परवरिश की थी। पिछले महीने 21 मई को सानिया किसी से मिलने का कहकर घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। उसकी खोज के बाद भी जब उसका पता नहीं चला, तो परिजनों ने अगले दिन निशातपुरा थाने जाकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। उसके बाद से पुलिस और परिजन सानिया की तलाश कर रहे थे।

महिला के परिजनों ने पति नदीम पर भी सानिया को गायब करने का संदेह जाहिर किया था, लेकिन नदीम अपने घर से गायब था। उसके बाद से पुलिस ने उसकी भी तलाश में जुटी हुई थी। शुक्रवार को नदीमउद्दीन निशातपुरा थाने पहुंचा और बताया कि उसने अपनी पत्नी सानिया की हत्या कर लाश अरवलिया स्थित कचरा खंती में जलाने के बाद दफना दी है। पुलिस ने उसे लेकर कचरा खंती पहुंची और बताए गए स्थान पर खुदाई की, जिससे मानव कंकाल मिले। गड्ढे से पुलिस ने पैर और पसलियों की हड्डियां तथा एक खोपड़ी बरामद कर पीएम के लिए भेज दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+