Bhopal: उत्तर विधानसभा सीट से पूर्व मेयर आलोक शर्मा को BJP ने क्यों बनाया उम्मीदवार, जानिए सियासी समीकरण

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के लिए भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट जीतना किसी चुनौती से कम नहीं है, इसलिए भाजपा ने चुनाव के 3 महीने पहले ही इस विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पूर्व महापौर आलोक शर्मा को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दे आलोक शर्मा पहले भी कांग्रेस से वर्तमान विधायक आरिफ अकील को टक्कर दे चुके हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

बता दे गुरूवार को भाजपा ने मध्य प्रदेश में 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। ऐसा पहली बार है, जब आचार संहिता लगने के पहले भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा की है। पहली सूची में भाजपा ने भोपाल की दो विधानसभा सीटों के नाम भी जारी कर दिए। इसमें भोपाल उत्तर से पूर्व महापौर आलोक शर्मा और भोपाल मध्य से पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

Why did BJP make former Mayor Alok Sharma the candidate from Bhopal North Assembly seat?

भाजपा ने क्यों दिया आलोक शर्मा को मौका

आलोक शर्मा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी माने जाते हैं। यहां तक की सीएम शिवराज खुले मंच से उन्हें अपना चेला बता चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने 2008 के विधानसभा चुनाव में आरिफ अकील के खिलाफ इसी उत्तर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और उन्हें 4026 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। ये अंतर बेहद ही कम था। यही वजह है कि भाजपा ने दोबारा आलोक शर्मा को मौका दिया है। क्योंकि इसके पहले 2018 के विधानसभा चुनाव में आरिफ अकील ने भाजपा की फातिमा रसूल सिद्दीकी को 34,897 वोटो से हराया था, जो काफी बड़ा मार्जिन था। इसीलिए बीजेपी ने बारू कट भोपाली यानी आलोक शर्मा पर भरोसा जताते हुए उन्हें उत्तर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है।

कौन है आलोक शर्मा और क्यों चर्चा में रहे ?

आलोक शर्मा भाजपा संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा बिजली निगम परिषद में वे भोपाल के महापौर भी रहे। हाल ही में मुस्लिमों पर दिया विवादित बयान को लेकर वे काफी सुर्खियों में रहे। उन्होंने रतलाम के जावरा में कहा था कि मैं मुस्लिम भाइयों से कहना चाहता हूं क्योंकि तुम वोट तो नहीं दोगे। मियां वोट मत देना। लेकिन मियां पर दिल से स्वीकार करो कि जिस मकान में तुम रह रहे हो, वह मकान प्रधानमंत्री की योजना में मिला है। इसके अलावा आलोक शर्मा ब्राह्मण समाज के नेता भी माने जाते है। हर साल देव भगवान परशुराम की जयंती पर भोपाल की लाल घाटी पर बड़ा आयोजन करते हैं। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होने पहुंचे थे।

आलोक शर्मा के पास कितनी संपत्ति

आलोक शर्मा 53 साल के है और उनकी शैक्षणिक योग्यता बीकॉम स्नातक है। उनपर दर्ज आपराधिक मामले की संख्या जीरो है। वहीं पूर्व महापौर आलोक शर्मा की संपत्ति की बात करें तो उनके पास तीन करोड रुपए+ प्रॉपर्टी है। चल संपत्ति 53 लाख+ अचल संपत्ति 2 करोड़+ पर प्लस ( 2015 की चुनावी हलफनामे के अनुसार यह जानकारी सामने मिलती है नवीनतम आंकड़े मिलेंगे तो इसे अपडेट कर दिया जाएगा )

जानिए उत्तर विधानसभा क्षेत्र का सियासी समीकरण

बता दे राजधानी भोपाल की उत्तर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 150 लगता है उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 39, 717 है, जिनमें 1 लाख 18,052 महिला मतदाता हैं, जबकि 1 लाख 20, 654 पुरुष हैं और 11 अन्य मतदाता शामिल है। वैसे तो इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों का ही कब जा रहा है लेकिन बीते 25 सालों से यह सीट कांग्रेस के खाते में है और यहां से कांग्रेस के आरिफ अकील लगातार 25 सालों से विधायक हैं।

बतादे उत्तर विधानसभा में पहली बार 1977 में विधानसभा चुनाव हुए थे। जब हामिद कुरेशी जनता पार्टी से विधायक चुने गए थे। इसके बादशाह 1980 में रसूल अहमद सिद्दीकी कांग्रेस से विधायक बने। 1990 में आरिफ अकील पहली बार उत्तर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़कर विधायक बने थे। 1993 में बीजेपी के रमेश शर्मा ने आरिफ अकील को हरा दिया था, लेकिन इसके बाद से वह लगातार इस क्षेत्र में अपना दबदबा बनाए हुए हैं। हालांकि स्वास्थ्य खराब होने की वजह से उनके बेटे को उन्होंने उत्तराधिकारी घोषित किया लेकिन इस बार बीजेपी सीट को किसी भी कीमत में जीतना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+