Bhopal News: महिला के साथ व्हाट्सएप फ्रेंड ने किया दुष्कर्म, बनाया शादी का दबाव

Bhopal News: राजधानी भोपाल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर 3 साल पहले महिला की दोस्ती एक युवक से हो गई थी दोनों के बीच जब नजदीक या बढ़ गई तो युवक महिला को अपने घर ले गया और यहां पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

कमला नगर पुलिस के अनुसार 38 वर्षीय महिला एमपी नगर इलाके में रहती है। कुछ साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। अबे अपने तीन बच्चों के साथ रहती है और घरों में झाड़ू-पौछें का काम करती है। करीब 3 साल पहले व्हाट्सएप पर उसकी पहचान सचिन सोलंकी नाम के युवक से हो गई थी व्हाट्सएप पर दोनों के बीच चैटिंग होती रही।

Whatsapp friend made relation with woman in Kamla Nagar, blackmailed and pressured her to marry

इसके बाद दोनों एक दूसरे से मिलने लग गए और दोनों की बीच नजदीकियां बढ़ गई। मई के महीने में सचिन महिला को राहुल नगर स्थित अपने घर पर ले गया जहां पर उसने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिए। पिछले दिनों सचिन ने महिला के सामने शादी का ऑफर रखा और धमकी दी अगर महिला ने उससे शादी नहीं की तो वे उसे बदनाम कर देगा।

वही महिला का कहना था कि उसके बच्चे बड़े-बड़े हैं। इसलिए वे शादी नहीं कर सकती है। शादी की जिद को लेकर युवक कई दिनों से महिला को परेशान कर रहा था। महिला ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+