PM Swamitva Yojana : क्या है स्वामित्व योजना? जानिए पात्रता व ऑनलाइन पंजीकरण का तरीका
भोपाल, 6 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना के लाभार्थियों से संवाद कर रहे हैं। पीएम मोदी ने स्वामित्व योजना के हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख भी दिए हैं, जिससे हितग्राही जमीन और मकान के मालिक हो गए। आइए इस मौके पर जानते हैं स्वामित्व योजना के बारे में। कैसे इस योजना का फायदा उठाया जा सकता है और कौन व्यक्ति या परिवार स्वामित्व योजना का पात्र है।

ज़मीनों और मकानों का मालिकाना हक़ देने वाली योजना
बता दें कि स्वामित्व योजना में देश के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को केंद्र सरकार द्वारा उनकी ज़मीनों और मकानों का मालिकाना हक़ देने के लिए सम्पति कार्ड प्रदान कर रही है। राष्ट्रीय पंचायत दिवस के मौके पर 24 अप्रेल 2020 को पीएम मोदी ने बिहार से स्वामित्व योजना लॉंच की थी।

एक क्लिक में अपनी संपत्ति का पेपर डाउनलोड कर सकते हैं
दरअसल, डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई स्वामित्व योजना के तहत एक ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर ग्राम समाज से जुड़ी सभी समस्याओं की जानकारी है। इसके जरिए https://pmmodiyojana.in/e-gram-swaraj-portal/ किसान अपनी भूमि के बारे में सारी जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं।
स्वामित्व योजना का मतलब साफ है कि आपकी संपत्ति का पूरा रेकॉर्ड ऑनलाइन रहेगा। रजिस्ट्रेशन और सरकारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप एक क्लिक में अपनी संपत्ति का पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।

ई- प्रॉपर्टी कार्ड प्रदान करने का भी फैसला
बिहार में स्वामित्व योजना को लॉन्च करने के साथ-साथ आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पंजाब,उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र के 5002 गांवों के 4.09 लाख ग्रामीण जमीन मालिकों को भूमि का स्वामित्व प्रमाण पत्र एवं इ- प्रॉपर्टी कार्ड प्रदान करने का फैसला लिया गया था।
ग्रामीण भारत के लोगों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक दिलाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए आज सरकार ने स्वामित्व योजना का शुभारंभ किया। pic.twitter.com/ySE3mRD8kw
— Narendra Modi (@narendramodi) April 24, 2020
स्वामित्व योजना की कुछ खास बातें
-2021-22 के लिए पंचायती राज मंत्रालय को 913.43 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
-Swamitva Yojana के अंतर्गत विभिन्न राज्यों में भारतीय सर्वेक्षण विभाग ने करीब 130 ड्रोन टीम तैनात की है।
-जमीन की मैपिंग और जायदाद के आंकड़ों की जानकारी एकत्रित करने के लिए पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश में कंटीन्यूअस ऑपरेटिंग रेफरेंस स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।
-Swamitva Yojana के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम समाज के काम ऑनलाइन हो जाएंगे।
-कार्य ऑनलाइन होने की वजह से भूमाफिया और फर्जीवाड़ा और भूमि की लूट सभी कुछ पूर्ण रूप से बंद हो जाने की उम्मीद है।
-ग्रामीण लोग अपनी संपत्ति का पूरा ब्यौरा ऑनलाइन देख सकेंगे। गांव की सभी संपत्ति की मैपिंग होने का प्रावधान भी रखा गया है।
-उसकी जमीन से संबंधित ई-पोर्टल उन्हें इसका सर्टिफिकेट भी देगा।
स्वामित्व योजना प्रॉपर्टी कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करे?
देश के जो इच्छुक प्रॉपटी धारक सरकार द्वारा प्रदान किये जाने वाले सम्पति कार्ड को डाउनलोड करना चाहते है तो आप नीचे दिए गए तरीके से प्रॉपटी कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
PM Swamitva Yojana के अंतर्गत पीएम मोदी के बटन दबाते ही देशभर के करीब एक लाख प्रॉपर्टी मालिकों को एक SMS जाएगा। इसके बाद आपको इस एसएमएस को ओपन करना होगा।
एसएमएस को ओपन करने के बाद आपको इसमें एक लिंक दिखाई देगा। फिर आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आप अपना प्रॉपटी कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
इसके बाद सभी राज्य सरकारें अपने राज्य के प्रॉपटी धारको को सम्पति कार्ड बांटेंगी।

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
प्रधानमंत्री स्वामित्व में आवेदन के लिए आपको निम्न लिखित स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेंगे।
सके लिए आवेदक को सबसे पहले पीएम स्वामित्व योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद फिर से इस वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा जिसमें आपको न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा।
इसमें आपसे मुतालिक जो भी जानकारी मांगी गई है उसे ध्यानपूर्वक भरना होगा।
पूरा फॉर्म ध्यानपूर्वक भरने के बाद सबमिट का बटन दबाना होगा।
अब आपका फॉर्म सफलतापूर्वक भर गया है आपके रजिस्ट्रेशन से संबंधित कोई भी जानकारी आपके मोबाइल नंबर पर s.m.s. द्वारा या ईमेल आईडी द्वारा मिल जाएगी।

पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया
सर्वप्रथम आपको स्वामित्व योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
होम पेज पर आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
स्वामित्व योजना
अब आपके सामने लॉगइन पेज खुल कर आएगा।
इस पेज पर आपको अपना फोन नंबर, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।
-
PM Modi Cooch Behar Rally 10 Points: 'बड़े से बड़ा गुंडा क्यों न हो, न्याय पक्का', TMC पर 'जंगल राज' का आरोप -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Rajat Sharma का Damad कौन है? बेटी Disha संग रचाई शादी, PM मोदी-Salman समेत ये हस्तियां पहुंचीं -
Keralam Election 2026: 'केरलम में चलेगी बदलाव की आंधी' तिरुवल्ला में PM मोदी ने किया BJP की जीत का बड़ा दावा -
Kerala Elections 2026: पीएम मोदी के तिरुवनंतपुरम रोड शो में उमड़ा जनसैलान, दावा किया- BJP-NDA की बनेगी सरकार -
Rajat Sharma Daughter Wedding: एक ही मंच पर PM Modi, शाहरुख और सलमान, रजत शर्मा की बेटी की शादी की फोटो वायरल -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों?












Click it and Unblock the Notifications