MP Weather News: वेस्टर्न सिस्टम एक्टिव होते ही बदला मौसम, बढ़ी उमस और बेचैनी
एमपी में वेस्टर्न सिस्टम एक्टिव होने के कारण राजधानी भोपाल सहित कई शहरों में गरज चमक के साथ बारिश होगी। साथ ही तेज आंधी के साथ ओले गिरने की संभावना भी है।

MP Mausam Samachar: राजधानी भोपाल में वेस्टर्न सिस्टम एक्टिव होते ही यहां का मौसम फिर बदल गया है। मई में चल रहा है टेंपरेचर के टॉर्चर को भले ही कुछ समय के लिए ब्रेक लग गया हो, लेकिन माहौल में उमस और बेचैनी बढ़ गई है। वर्तमान में मध्यप्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई विशेष मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है लेकिन अरब सागर से हवाओं के साथ आ रही नमी के कारण प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छाने लगे हैं। तेज हवा के साथ ही कहीं-कहीं बारिश भी हो रही है।
बता दे कल शाम के बाद शहर के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। रायसेन में 14 मिलीमीटर बारिश हुई राजधानी में भी अलग-अलग स्थानों पर शाम के समय लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली अवधपुरी एमपी नगर में चने के आकार के ओले भी गिरे। आज भी मौसम इसी प्रकार का बना हुआ है।
मौसम केंद्र की मानें तो अगले 24 घंटों में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और शाम के बाद मौसम बदल सकता है। लोकल सिस्टम एक्टिव होते ही कहीं-कहीं मध्यम छोटे ओले गिर सकते हैं। कहीं कहीं रिमझिम बारिश भी होगी। कल टीकमगढ़ का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रहा मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बुधवार को भी ग्वालियर, चंबल, सागर ,भोपाल,नर्मदा पुरम, जबलपुर, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं गई गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications