विधानसभा के बाद अब लोकसभा चुनाव में भी EVM के साथ VVPAT का होगा उपयोग

Bhopal News, भोपाल। लोकसभा चुनाव 2019 (lok sabha elections 2019) के ठीक पहले ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, जिसके चलते भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2019 में वीवीपैट मशीन का उपयोग करने का फैसला लिया है। मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर चुनाव के दौरान ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीन का प्रयोग किया जाएगा।

VVPAt with EVM Will also use in Lok sabha election 2019

दरअसल, मध्यप्रदेश सहित 2018 में हुए पांच राज्यों के चुनाव में ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीन लगाने का प्रयोग किया गया था। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में पूर्ण रूप से पहली बार वीवीपैट मशीन का उपयोग किया गया था। हालांकि, इसके पहले अटेर, मुंगावली और कोलारस उपचुनाव में भी वीवीपैट मशीन का उपयोग किया गया था। करीब 10 राज्यों में वीवीपैट मशीन के सफल प्रयोग के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने मई 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में VVPAT मशीन के उपयोग का फैसला किया है।

VVPAt with EVM Will also use in Lok sabha election 2019

आगामी लोकसभा चुनाव में पूरे देश में ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीन लगाई जाएगी। मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांता राव ने बताया कि 2018 में हुए मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में पहली बार पूरे प्रदेश में वीवीपैट मशीन का प्रयोग किया गया था। भारत निर्वाचन आयोग ने फैसला किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में पूरे देश में वीवीपैट मशीन का प्रयोग किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+