मध्य प्रदेश से राज्यसभा जाएंगे विवेक तंखा, पूर्व सीएम कमलनाथ ने किया ऐलान

पूर्व सीएम कमलनाथ ने राज्यसभा के लिए विवेक तंखा के नाम का ऐलान कर दिया। भोपाल में मीडिया को जानकारी देते हुए कमलनाथ ने बताया कि मध्य प्रदेश से राज्यसभा के उम्मीदवार के लिए पार्टी हाईकमान ने विवेक तंखा के नाम पर सहमति जता

भोपाल, 28 मई। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को मध्य प्रदेश से राज्यसभा के उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए विवेक तंखा का नाम तय कर लिया है। अब कांग्रेस के विवेक तंखा एक बार फिर राज्यसभा में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेंगे। कमलनाथ ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने मध्य प्रदेश से विवेक तंखा नाम पर 'मुहर' लगाई है। अब तंखा जल्द ही राज्यसभा के लिए अपना नामांकन भरेंगे।

मध्य प्रदेश से राज्यसभा जाएंगे विवेक तंखा

बता दे एमपी में राज्यसभा की 3 सीटें खाली हो रही है। जिसमें 2 सीटें बीजेपी की है और 1 सीट कांग्रेस की है। कांग्रेस से राज्यसभा सांसद विवेक तंखा का कार्यकाल आने वाली 29 जून 2022 को समाप्त हो जाएगा। ऐसे में विवेक तंखा को लेकर पार्टी के अंदर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन आज कमलनाथ ने सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए बयान दिया कि कांग्रेस एक बार फिर विवेक तंखा को राज्यसभा भेज रही है।

कमलनाथ ने ओबीसी आरक्षण को लेकर सरकार पर साधा निशाना

ओबीसी आरक्षण को लेकर कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में ओबीसी वर्ग को पूरा आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। पूरे प्रदेश में ओबीसी को सिर्फ 9 से 13% आरक्षण मिला है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्य के लिए प्रदेश में कुल 11.2% आरक्षण मिला है, जबकि जनपद पंचायत अध्यक्ष में 9.5% व जनपद पंचायत सदस्य में 11.5 फ़ीसदी और सरपंच के पदों को सिर्फ 12.5 फीसदी आरक्षण मिला है।

नगरी निकाय चुनाव में बेहतर उम्मीदवार उतारेगी कांग्रेस : पूर्व सीएम कमलनाथ

पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि नए आरक्षण से ओबीसी वर्ग की सीटें आधी हो गई है। राज्य सरकार ने सोची समझी साजिश के अनुसार ओबीसी आरक्षण रद्द को कराने की प्लानिंग की थी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत चुनाव बिना सिंबल के होंगे। कांग्रेस इसमें दखलंदाजी नहीं करेगी। साथ ही कमलनाथ ने कहा कि हम नगरीय निकाय चुनाव में अपने योग्य उम्मीदवार उतारेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+