10वीं पास मां-बाप की ख्वाहिश थी- बेटी बने आईएएस, विंध्य की नेहा ने कर दिखाया

सिंगरौली, 3 जून: यूपीएससी के परीक्षा परिणाम सोमवार को जारी हुए तो विंध्य के होनहार खुशी से झूम उठे। सिंगरौली जिले के मोरवा की नेहा जैन आईएएस बनी हैं। उन्होंने तीसरे प्रयास में 152वीं रैंक के साथ सफलता हासिल कर न सिर्फ विंध्य बल्कि प्रदेश का नाम रोशन किया है।

neha jain IAS

संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफल होकर मोरवा की नेहा जैन आईएएस बनी हैं। उन्होंने तीसरे प्रयास में 152वीं रैंक के साथ सफलता हासिल की है। पहले दो प्रयासों में उन्होंने प्रारंभिक परीक्षा की सीढ़ी पार की, लेकिन मुख्य परीक्षा में असफल हो गई। उन्होंने बताया कि दो भाई चिकित्सक हैं। उनके पिता का यह सपना था कि वह आईएएस बने। उनका सपना पूरा करने की जिद ठानी और अंतत: सफलता हाथ लगी। वर्तमान में वह दिल्ली में हैं। बताया कि वहां रहकर पढ़ाई कर रही हैं। सफल होने की जानकारी उन्हें उनके एक दोस्त से मिली।

नौकरी छोड़कर शुरू की तैयारी

मोरवा के क्राइस्ट ज्योति स्कूल से पढ़ाई के बाद उन्होंने अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से बीकॉम की पढ़ाई की। साथ ही कॉस्ट मैनेजमेंट एकाउंटेंट (सीएमएस) की तैयारी की। एकाउंटेंट की पढ़ाई पूरी करने के बाद बेंगलुरु में नौकरी ज्वाइन की, लेकिन वह रास नहीं आई। पिता की इच्छा को ध्यान में रखते हुए नौकरी के साथ ही आईएएस की परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर दी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुई तो दिल्ली गईं। वहां दो वर्ष की तैयारी के बाद सफलता अब उनके हाथ में है।

माता-पिता की तमन्ना की पूरी

नेहा के पिता प्रेम जैन का कहना है कि वह और उनकी पत्नी राजबाला जैन दोनों ने केवल दसवीं तक की पढ़ाई की है। इसका उन्हें मलाल था। इच्छा थी कि कोई संतान सिविल सर्विस में जाए। आज बेटी ने तमन्ना पूरी कर दी।

नेहा अपनी सफलता को दृढ़ संकल्प का नतीजा मानती हैं।

स्नातक तक पढ़ाई कॉमर्स से की, लेकिन संघ लोक सेवा आयोग के सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने समाजशास्त्र विषय को चुना। उनका मानना है कि विषय का चयन रुचि के अनुसार किया जाना चाहिए। विषय में रुचि है तो पढ़ाई में मन लगता है और सफल होना आसान हो जाता है। सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता के साथ बड़े भाई नवीन जैन को दिया। बताया कि उन्हें भाई से प्रेरणा मिलती रही है। तैयारी के दौरान उनके मन में यह संकल्प था कि वह सफल होकर ही दिल्ली से वापस लौटेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+